बंगाल की खाड़ी से 2 दिसंबर को उठे साइक्लोन 'मिगजॉम' (Cyclone Michuang)ने चेन्नई (Chennai Rain) में बहुत ही तबाही मचाई है. बारिश की वजह से चेन्नई (Chennai Flood) पानी-पानी हो गई है. बाढ़ से लोगों को बुरा हाल है. इस बीच एक्ट्रेस अदिति बालन (Actress Aditi Balan) ने सोशल मीडिया पर तमिलनाडु सरकार की आलोचना की है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस समय वह चेन्नई बाढ़ में फंसे परिवारों को बचा रही थीं, तब उनसे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के काफिले के लिए रास्ता बनाने के लिए कहा गया. अपने एक्स अकाउंट पर तमिल एक्ट्रेस ने सरकार पर एक "प्रभावशाली" महिला की मदद करने और आम लोगों को नहीं बचाने का भी आरोप लगाया.
ये भी पढ़ें-VIDEO: साइक्लोन 'मिगजॉम' के कहर से चेन्नई में आई बाढ़, IAF के हेलिकॉप्टर से पहुंचाया जा रहा खाना
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक्ट्रेस अदिति बालन का प्रशासन पर आरोप
अदिति बालन ने पोस्ट में लिखा, "जब मैं बाढ़ में फंसे परिवार को वहां से नकालने के लिए इंतजार कर रही थी तब सीएम स्टालिन के काफिले की वजह से मुझसे मेरी कार हटाने के लिए कहा गया." एक अन्य पोस्ट में एक्ट्रेस ने कहा, "सरकार, आप कहां हैं? मैं जब राधाकृष्णन नगर, तिरुवामियूर गई, तो इस क्षेत्र के आसपास के इलाकों का पानी भी इसी क्षेत्र में डाल दिया गया. पानी में मरे हुए जानवर तैर रहे थे. हमें 2 बच्चों और उनकी दादी को बचाने के लिए बाढ़ के पानी से होकर गुजरना पड़ा. इस बीच, 6 पुलिसकर्मियों के साथ एक नाव एक प्रभावशाली महिला को लेने के लिए कोट्टूरपुरम में रिवर व्यू रोड पर पहुंची."
ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन बाढ़ पीड़ितों से नहीं कर रही संपर्क
एक्ट्रेस अदिति बालन ने बुधवार को कहा कि राधाकृष्णन नगर में "कुछ भी नहीं बदला है", लोग अभी भी वहां फंसे हुए हैं. उन्होंने पूछा कि "ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन से कोई भी वहां के लोगों से संपर्क क्यों नहीं कर रहा है." बता दें कि चेन्नई में तूफान के चौथे दिन भी निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है. अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर घट रहा है. बता दें कि साइक्लोन 'मिगजॉम की वजह से हुई बारिश का पानी चेन्नई में बाढ़ की वजह बन गया है. केबल पानी के नीचे होने की वजह से सुरक्षा के मद्देनजर चेन्नई के कुछ इलाकों में बिजली काट दी गई है.
तूफान 'मिगजॉम' से करीब 13 लोगों की मौत
बता दें कि चक्रवात के मंगलवार को आंध्र प्रदेश में पहुंचने से पहले हुई मूसलाधार बारिश में करीब 13 लोगों की मौत हो गई. बुधवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बाढ़ प्रभावित कुछ इलाकों का दौरा किया और शहर के एक राहत केंद्र में रह रहे लोगों को जरूरी चीजें और खाना बांटा. उन्होंने पानी निकासी के लिए शहर के नागरिक निकाय द्वारा की गई गतिविधियों का भी निरीक्षण किया. सीएम एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर 5,060 करोड़ रुपये की अंतरिम बाढ़ राहत की मांग की है.
ये भी पढ़ें-तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी नुकसान के बाद सइक्लोन 'मिगजॉम' हुआ कमजोर, चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं