Chennai Man Risks Life To Save Boy From Electric Shock: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे चेन्नई की एक बाढ़ग्रस्त सड़क पर करंट से तड़पते एक मासूम बच्चे को बचाने के लिए एक युवक ने अपनी जान दांव पर लगा दी. इस साहसिक घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और हर कोई इस जज्बे को सलाम कर रहा है.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हाल ही में चेन्नई में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने शहर की सड़कों को नदी में तब्दील कर दिया है. ऐसे ही एक बाढ़ग्रस्त इलाके से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मासूम बच्चा जलभराव वाली सड़क पर गिर जाता है और करंट की चपेट में आ जाता है. बच्चा बुरी तरह कांप रहा होता है और लोग दूर से चिल्लाते हुए मदद के लिए आवाज लगाते हैं, लेकिन कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाता.
जान जोखिम में डालकर ऐसी बचाई जान (chennai man saves schoolboy)
उसी वक्त एक बहादुर युवक बिना किसी डर के पानी में कूद पड़ता है और तेजी से बच्चे की ओर दौड़ता है. वह पहले खुद भी करंट का झटका खाता है, लेकिन हार नहीं मानता और किसी तरह से बच्चे को खींचकर बाहर निकाल लाता है. इस दौरान आसपास खड़े लोग चिल्ला रहे होते हैं और कुछ लोग मोबाइल पर यह दृश्य रिकॉर्ड कर रहे होते हैं.
लोगों ने जज्बे को किया सलाम (chennai schoolboy video)
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई लोगों ने उस युवक को असली हीरो बताया, जबकि कुछ ने सवाल उठाया कि पानी में करंट आने की स्थिति क्यों बनी. वीडियो को ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाखों बार देखा जा चुका है. बच्चे की जान बचाने वाले इस युवक को लोगों ने सोशल मीडिया पर 'चेन्नई का हीरो' का खिताब दे दिया है.
ये भी पढ़ें :-समुद्र के बीच है ये नुकीला रहस्यमयी टापू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं