पुडुचेरी में चक्रवात ‘फेंगल' के चलते हुई भारी बारिश के कारण रविवार को जनजीवन प्रभावित हुआ. फेंगल 30 नवंबर को यहां तट से गुजरा था. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पुडुचेरी में आज सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटों में 46 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. चक्रवात फेंगल के कारण भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से बुलीवर्ड सीमा के बाहरी इलाकों में सभी रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए.


कई आवासीय कॉलोनियों में पानी भर गया और निवासी कई घंटों तक घरों से बाहर नहीं निकल पाए. लोगों ने बताया कि सड़कों पर खड़े दोपहिया वाहन और कार बारिश के पानी में आंशिक रूप से डूब गईं और कई मकानों में पानी घुस गया. बुजुर्ग लोगों का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश में प्रकृति का ऐसा कहर तीन दशक पहले भी देखने को मिला था.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?

परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं और पांडिचेरी हेरिटेज राउंड टेबल 167 जैसे स्वयंसेवी संगठनों ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराने के लिए सरकार के प्रयासों में सहयोग दिया है.

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल, सेना और विशेष बचाव दलों के समन्वित प्रयासों से अभियान कुशलतापूर्वक संचालित किया गया है. अधिकारियों ने कहा कि जीवा नगर और अन्य संवेदनशील इलाकों में लोगों को निकालने और आवश्यक राहत प्रदान करने के प्रयास जारी हैं.

चक्रवात फेंगल के कारण पुडुचेरी में हुई भारी बारिश के बाद भारतीय सेना ने बाढ़ राहत अभियान शुरू किया है, भारी बारिश की वजह से पुडुचेरी में बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया है. पुडुचेरी के जिला कलेक्टर की ओर से तत्काल सहायता के अनुरोध के जवाब में सेना की ओर से ऑपरेशन शुरू किया गया था. सेना का एक बचाव दल आज सुबह चेन्नई से पुडुचेरी के लिए रवाना किया गया.

भारतीय सेना द्वारा बचाव अभियान सुबह 6:15 बजे शुरू किया गया और पहले दो घंटों में 100 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) पहले से ही तैनात है. ऐसे में सेना उनके सहयोग से राहत कार्यों में सहायता कर रही है.
चक्रवात फेंगल ने 30 नवंबर की देर रात उत्तरी तमिलनाडु के तटों को पार कर पुडुचेरी में दस्तक दी, जिसके कारण चेन्नई के समुद्र तटों पर ऊंची लहरें उठी और स्थिति खराब हो गई. तमिलनाडु के कई इलाकों जैसे कि कल्लाकुरिची, तिरुवल्लूर में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं.

आईएमडी के अनुसार, पुडुचेरी में रविवार को अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है और 2 दिसंबर को मध्यम वर्षा हो सकती है. आईएमडी ने उपनगरीय इलाकों में अचानक बाढ़ आने की भी चेतावनी जारी की है.
- चक्रवात फेंगल के धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ने तथा तमिलनाडु और पुडुचेरी के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है.
- आरएमसी ने रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, कुड्डालोर और पुडुचेरी में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.
- चेन्नई, चेंगलपट्टू, रानीपेट, धर्मपुरी, सेलम और कराईकल क्षेत्र सहित अन्य जिलों में भी भारी वर्षा होने की संभावना है.
- लगातार हो रही बारिश के कारण चेन्नई के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई, जिससे उड़ानें बाधित हुई और ईएमयू ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई. कोरट्टूर, कोयम्बेडु, विरुगंबक्कम, नुंगमबक्कम, टी. नगर और अलवरपेट जैसे मध्य चेन्नई के इलाकों में भारी बाढ़ आई.
शनिवार शाम को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही. चक्रवात फेंगल के गुजर जाने के बाद रविवार सुबह चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन फिर से शुरू हो गया.
भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण शनिवार को परिचालन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था, जिससे बिना किसी पूर्व सूचना के उड़ानें रद्द कर दिए जाने के कारण कई यात्री 8 से 10 घंटे तक फंसे रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं