- चेन्नई में 'मिगजॉम' के कहर से 20 लोगों की मौत
- कई इलाकों में 72 घंटे से बिजली गुल
- ओडिशा के कई इलाकों में हो रही बारिश
बंगाल की खाड़ी से 2 दिसंबर को उठे साइक्लोन 'मिगजॉम' (Cyclone Michuang)ने चेन्नई (Chennai Rain)में भारी तबाही मचाई है. यहां एक दिन में सबसे ज्यादा 50 सेमी बारिश हुई. बारिश के चलते कई इलाके पिछले दो दिनों से बाढ़ में डूबे हैं. 72 घंटे से बिजली नहीं है. इंटरनेट सर्विस बंद है. कुछ इलाके बाढ़ में डूबे हुए हैं. ऐसे में भारतीय वायु सेना (Indian Airforce)के हेलिकॉप्टर से बाढ़ में फंसे लोगों तक खाना पहुंचाया जा रहा है.
तमिलनाडु में तूफान की वजह से चेन्नई शहर पानी में डूब गया, जिससे 20 लोगों की मौत हो गई. इस मुश्किल समय में वायुसेना के हेलिकॉप्टर चेतक से बाढ़ग्रस्त इलाके में खाने का सामान और राहत की चीजें गिराई जा रही हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
चक्रवात Michaung के चलते भारी बारिश, कई ट्रेनें रद्द तो फ्लाइट्स की गईं डायवर्ट, देखें- पूरी लिस्ट
कई इलाकों में बाढ़ के हालात
साइक्लोन 'मिगजॉम' की वजह से हुई लगातार बारिश से वेलाचेरी और तांबरम जैसे जिलों में बाढ़ के हालात हो गए हैं. यहां बिजली की सप्लाई ठप है. स्कूल-कॉलेज बंद हैं. प्रशासन ने यहां के लोगों को ऐहतिहातन बाढ़ग्रस्त घरों को छोड़कर रिलीफ कैंप में जाने के निर्देश दिए हैं. राज्य के चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों में स्कूलों में होने वाली छमाही परिक्षाएं रद्द कर दी गई हैं.
CM एमके स्टालिन ने पीएम से मांगी मदद
इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. CM एमके स्टालिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर 5060 करोड़ रुपये की मदद मांगी. वहीं, DMK सांसद टीआर बालू ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है.
कमजोर पड़ा 'मिगजॉम'
उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डायरेक्टर जनरल ने कहा- "साइक्लोन 'मिगजॉम' कमजोर हो गया है. अब इससे किसी नुकसान का खतरा नहीं है." हालांकि, साइक्लोन के चलते ओडिशा के कुछ इलाकों और आंधर् प्रदेश के कुछ इलाकों में बुधवार को बारिश हो रही है.
Cyclone Michaung : चेन्नई में सुरक्षित निकाले गए लोगों में बॉलीवुड स्टार आमिर खान भी शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं