अभिनेता रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट मामले में पुलिस को बयान दिया है कि न्यूड फोटोशूट में मेरा एक फोटो मॉर्फ किया गया है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक- रणवीर सिंह ने कहा कि एक फोटो के साथ छेड़छाड़ हुई थी.दरअसल, न्यूड फोटो शूट के मामले में रणवीर सिंह पर केस दर्ज किया गया था.
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह न्यूड फोटो शूट मामले में चेंबूर पुलिस ने अभिनेता का बयान दर्ज किया था. इस मामले में पुलिस ने दो बार रणवीर को समन भेजा था, इसके बाद रणवीर ने अपनी लीगल टीम के साथ चेम्बूर पुलिस स्टेशन पहुंचे और दो घंटो तक उनका पुलिस द्वारा स्टेटमेंट दर्ज किया गया. इस दौरान पुलिस ने रणवीर को कई सवाल पूछे थे, मसलन न्यूड फोटो शूट का कॉन्ट्रेक्ट किस कंपनी के साथ था. फ़ोटो शूट कब और कहां कराया हुआ. इस तरह के शूट से लोगों की भवना आहत हो सकती है, इसकी जानकारी आपको थी क्या ? इत्यादि
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि एक पत्रिका के लिए अभिनेता की वायरल फोटो श्रृंखला ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी. यह फोटोशूट 70 के दशक के पॉप आइकन बर्ट रेनॉल्ड्स को श्रद्धांजलि थी, जो कॉस्मोपॉलिटन पत्रिका के लिए1972 के शूट में न्यूड हो गए थे. बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी विवाद झेल रहे हैं. उनके इस फोटोशूट का जहां फिल्मी सितारे खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं. वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट करवाना पसंद नहीं आया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं