आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव गोपाल इटालिया को सूरत क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. इटालिया पर गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में विवादित बयानबाजी करने का आरोप है. इटालिया ने जनसभा के दौरान गुजरात के उस समय के गृहमंत्री हर्ष संघवी को ड्रग्स संघवी कहा था. उनके इस बयान पर उस दौरान भी जमकर बवाल मचा था. इस बयान के सामने आने के बाद इटालिया के खिलाफ उमरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी.
गुजरात में चुनाव लड़ चुके हैं इटालिया
बता दें कि गोपाल इटालिया आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं. और सूरत की कतार गांव विधानसभा सीट से 2022 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं. हालांकि, गोपाल इटालिया को गिरफ्तार के बाद जमानत भी दे दी गई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गुजरात में आम आदमी पार्टी के शानदार प्रदर्शन से बीजेपी इस कदर बौखलाई है कि अब हमारे गुजरात के नेता गोपाल इटालिया को गिरफ़्तार कर लिया है। बीजेपी का अब बस एक मक़सद है किस तरह आम आदमी पार्टी को ख़त्म किया जाए। एक एक करके सबको जेल में डालेंगे ये लोग।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 17, 2023
दिल्ली के सीएम ने किया ट्वीट
गुजरात में इटालिया की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि बीजेपी अब बस एक ही मकदस है कि किस तरह से आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए. एक-एक करके सब को जेल में डालेंगे ये लोग. गुजरात में आम आदमी पार्टी के शानदार प्रदर्शन से बीजेपी इस कदर बौखलाई है कि अब हमारे गुजरात के नेता गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर लिया है.
कातरगाम से उम्मीदवार गोपाल इटालिया प्रचार में जुटे, बोले - BJP के बराबर हमारा संगठन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं