आबकारी घोटाला मामले (Liquor Sale Policy Scam)में सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) से सोमवार को 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. सीबीआई के पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी की मंशा पर सवाल उठाए हैं. इस बीच आप के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लाई-डिटेक्टर टेस्ट (Lie Detector Test) कराने की चुनौती दी है. सौरभ भारद्वाज ने कहा, "सीबीआई ने मनीष सिसोदिया से झूठे आरोप में पूछताछ की. बीजेपी कहती है कि उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट होना चाहिए. मेरा मानना है कि सबसे बड़े झूठे खुद पीएम मोदी हैं. इसलिए पहले उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट किया जाना चाहिए."
सौरभ भारद्वाज ने कहा, "मैं पीएम मोदी को सबसे बड़ा झूठ स्वीकार करने की चुनौती देता हूं कि 'ईडी और सीबीआई तटस्थ एजेंसियां हैं'. उनका केंद्र सरकार से कोई लेना-देना नहीं है'." उन्होंने कहा कि पीएम को इंटरपोल की बैठक में यह कहना चाहिए, जो दिल्ली में हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कपिल मिश्रा ने मंगलवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को उनके सीबीआई द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने का दबाव बनाने वाले आरोप को साबित करने के लिए ‘‘लाई डिटेक्टर टेस्ट'' कराने की चुनौती दी.
अरविंद केजरीवाल सरकार में कभी मंत्री रह चुके मिश्रा ने कहा कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपी सिसोदिया के आरोपों को उनके खिलाफ चल रही जांच को ‘‘प्रभावित'' करने की ‘‘बेशर्म'' कोशिश के तौर पर देखा जाना चाहिए.
उपमुख्यमंत्री ने कहा था, ‘‘आप छोड़ने के लिए मुझ पर दबाव डाला गया. मुझे दिल्ली का मुख्यमंत्री पद पाने या जेल की सजा काटने की पेशकश की गयी.''
मिश्रा ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सिसोदिया पर पलटवार किया, ‘‘मैं सिसोदिया को चुनौती देता हूं कि सच्चाई का पता लगाने के लिए नार्को या लाई डिटेक्टर टेस्ट (झूठ पकड़ने की मशीन) का सामना करें या सीबीआई के खिलाफ अपना बयान वापस लें और शाम तक माफी मांगें.''
दावा किया कि कल मनीष सिसोदिया को सीबीआई गिरफ्तार कर लेगी. सौरभ पार्टी मुख्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में प्रचार से रोकने के लिए मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी होगी. मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने का एक्साइज से नहीं बल्कि गुजरात चुनाव से लेना देना है. उन्होंने कहा कि एक्साइज मामले में सीबीआई-ईडी 500 से अधिक जगहों पर छापे मार चुकी है लेकिन कुछ नहीं मिला.
वहीं, सीबीआई ने सिसोदिया के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूछताछ के दौरान उन्हें ‘आप' छोड़ने की धमकी दी गयी. एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘सीबीआई ऐसे आरोपों का कड़ा प्रतिवाद करती है. एजेंसी दोहराती है कि सिसोदिया से पूछताछ प्राथमिकी में उनके खिलाफ लगे आरोपों के अनुसार ही पेशेवर और कानूनी तरीके से की गयी. मामले की जांच कानून के अनुसार जारी रहेगी.''
सीबीआई ने अगस्त में यहां एक विशेष अदालत में सिसोदिया और 14 अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी.
9 घंटे CBI पूछताछ के बाद Manish Sisodia पहुंचे अहमदाबाद, करेंगे चुनाव प्रचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं