विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी नंबर-3, संजू सैमसन ओपनर, गौतम गंभीर एंड कंपनी के फैसलों पर भड़का पूर्व भारतीय स्टार

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर खेले थे और वह बिल्कुल भी सहज नजर नहीं आए. मैनेजमेंट के इस फैसले पर मुरली कार्तिक ने सवाल उठाए हैं.

वैभव सूर्यवंशी नंबर-3, संजू सैमसन ओपनर, गौतम गंभीर एंड कंपनी के फैसलों पर भड़का पूर्व भारतीय स्टार
वैभव के नंबर-3 पर खेलने पर भड़के कार्तिक

क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में तिलक वर्मा की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने एक विदेशी सरजमीं पर एक यादगार जीत दर्ज की. इस जीत के बाद तिलक वर्मा के चर्चे चारों तरफ हैं, लेकिन एक खिलाड़ी और भी है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है- वैभव सूर्यवंशी. एशियन गेम्स के बाद प्लेइंग इलेवन में वापसी के लिए वैभव को लंबा इंतजार करना पड़ा था. हालांकि, जब उन्हें मौका मिला तो वह सिर्फ 4 रन बना पाए. लेकिन वह ओपनिंग करने नहीं आए थे, बल्कि नंबर-3 पर उन्हें भेजा गया था. वैभव अपने करियर में पहली बार इस क्रम पर बल्लेबाजी कर रहे थे. टीम मैनेजमेंट का यह फैसला कई लोगों के गले नहीं उतरा जिनमें पूर्व स्पिनर मु्रली कार्तिक भी है और उन्होंने सवाल पूछा है कि संजू नंबर-3 पर क्यों नहीं खेले. 

भारत की जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर ब्राडकास्टर से बात करते हुए पूर्व भारतीय स्टार ने कहा कि टीम में सीनियर संजू को नंबर-3 पर आना चाहिए था. मुरली कार्तिक ने कहा,"मैंने मैच शुरू होने से पहले भी यही कहा था,खासकर हमारी बैटिंग शुरू होने से पहले, जब आप वैभव सूर्यवंशी को खिला रहे हैं. वैभव कहां पर अच्छे हैं?  वो ओपनर अच्छे हैं. बीच में जाकर वो खेले नहीं है. वो यंग बच्चा है, उसने एक ही तरीके से बल्लेबाजी की है. और आप इसी वजह से सीनियर खिलाड़ी रखते हैं, जहां वो अलग रोल निभा सके."

फिलहाल, भारत की T20I टीम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दो तय ओपनर हैं. हालांकि, कार्तिक का मानना ​​है कि अभिषेक से नंबर 3 पर खेलने के लिए नहीं कहा जा सकता, क्योंकि उनका और वैभव का प्रोफाइल एक जैसा है. उनके खेलने का तरीका ओपनिंग के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त है, जबकि सैमसन कहीं अधिक वर्सेटाइल हैं.

कार्तिक ने आगे कहा,"मेरा मानना आय ये था, आप मैच जीत गए वो अलग बात है, आप वैभव सूर्यवंशी को खिला रहे हैं, उनको ओपन करना चाहिए था." वहीं जब उनसे सवाल हुआ कि नंबर-3 पर कौन खेलता, संजू, जिन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था? इस पर कार्तिक ने कहा,"बिल्कुल. अभिषेक भी वैसे खेलते हैं. आपके पास वैभव भी वैसे ही हैं. संजू सैमनस आपके एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बैंकर हैं, जो अलग-अलग जगह खेल सकते हैं. लोग पूछ सकते हैं कि उन्हीं के ऊपर क्यों, लेकिन आप सीनियर प्लेयर हैं, तो आपको ये रोल निभाने पड़ेंगे, खासकर जब आपने वैभव को पिक किया है."

कार्तिक ने यहां तक कहा कि अगर सूर्यवंशी को मिडिल ऑर्डर में खिलाना ही था, तो मैनेजमेंट को ईशान किशन की जगह शिवम दुबे को चुनना चाहिए था. मिडिल ऑर्डर में खाली जगह के लिए ऐसा करना ज्यादा सही रहता. उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा,"अगर आज वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे होते, तो बात अलग होती. तब, अगर उन्हें मिडिल ऑर्डर संभालने के लिए किसी खिलाड़ी की जरूरत थी, तो शिवम दुबे खेल सकते थे. इसलिए, मुझे लगता है कि बात सबसे अपना बेस्ट निकलवाने की है, और इस लिहाज से वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग करनी चाहिए थी."

यह भी पढ़ें: AITA चुनावी जंग में सानिया मिर्जा- महेश भूपती, लिएंडर पेस का नाम गायब, कई दिग्गजों ने भी भरा नामांकन

यह भी पढ़ें: VIDEO:ऋतुराज की एक झलक पाने के लिए ओडिशा से साइकिल चलाकर पुणे पहुंचा फैन, फिर कुछ यूं गायकवाड़ ने जीत लिया दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krishnakumar Dinesh Karthik, Cricket, India, Vaibhav Sooryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com