विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2022

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में चोरी के शक में एक नाबालिग लड़के को कुएं में लटका दिया

वीडियो बनाने वाले नाबालिग का कहना है कि उसे पुलिस ने चौकी बुलाया और उसके साथ मारपीट कर दी. नाबालिग का आरोप है कि पुलिस ने उसे इसलिए मारा क्योंकि उसने घटना की वीडियो बना ली थी.

चोरी के शक में एक नाबालिग लड़के को कुएं में लटकाने का मामला सामने आया है.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में चोरी के शक में एक नाबालिग लड़के को कुएं में लटकाने का मामला सामने आया है. घटना की पास ही खड़े लड़के ने अपने मोबाइल से वीडियो बना ली. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के ऊपर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार, लवकुशनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग को अजीत नाम के युवक ने मोबाइल चोरी के शक में पानी से भरे कुएं में लटका दिया. जिस समय नाबालिक कुएं में लटका था, वह बार-बार इस बात को कहा रहा था की उसने मोबाइल नहीं चुराया है.

घटना देख रहे एक अन्य नाबालिग ने घटना का वीडियो बना लिया और उसके बाद उसने मामले की जानकारी पीड़ित लड़के के माता-पिता को दे दी, जिसके बाद परिजन थाने पहुंच गए और आरोपी पर पर एफआईआर दर्ज करा दी.

वहीं वीडियो बनाने वाले नाबालिग का कहना है कि उसे पुलिस ने चौकी बुलाया और उसके साथ मारपीट कर दी. नाबालिग का आरोप है कि पुलिस ने उसे इसलिए मारा क्योंकि उसने घटना की वीडियो बना ली थी.

मामले में एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव : भाजपा ने 397 सीटों पर जीत का दावा किया, कांग्रेस ने नागपुर पर कब्जा किया

Video : बिलकीस बानो के गुनहगारों की रिहाई को केंद्र ने दी थी मंजूरी: गुजरात सरकार का SC में जवाब | पढ़ें

>

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Minor Boy Was Hanged In A Well, Chhatarpur District Of Madhya Pradesh, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com