हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ.अधिकारियों ने बताया कि जंजैहली हिल स्टेशन क्षेत्र में एक कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. मृतकों की पहचान मदन लाल, जयंती देवी और भीम सिंह के रूप में की गई है. मंडी जिले के जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) ने दुर्घटना के बारे में जानकारी साझा करते हुए एक बयान में कहा, "यह दुर्घटना सोमवार शाम करीब 5.45 बजे मंडी के जंजैहली पुलिस थाना क्षेत्र में मगरुगला के पास हुई."
घायलों को इलाज के लिए जंजैहली अस्पताल भेजा गया
डीईओसी ने आगे कहा, "कार में 5 लोग थे, जिनमें से 3 की मौत हो गई और 2 घायल हो गए. घायल व्यक्तियों को चिकित्सा सहायता के लिए जंजैहली अस्पताल भेजा गया." बयान में कहा गया है कि जिला प्रशासन को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है और जांच जारी है. इस मामले को लेकर अधिक जानकारी की जुटाई जा रही है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
शिमला में वाहन के खाई में गिर जाने से छह मजदूरों की मौत
इससे पहले सोमवार सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी के निकट एक वाहन के खाई में गिर जाने से जम्मू कश्मीर के छह मजदूरों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह हादसा यहां से लगभग 35 किलोमीटर दूर कुधारघाट में हुआ, जब पिकअप ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. पुलिस ने बताया कि हादसे में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं. इस वाहन में 12 श्रमिक सवार थे जो हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते थे. इनमें से नौ जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के थे.सभी श्रमिक सुन्नी से मंडी जा रहे थे, इसी दौरान यह दुर्घटना हुयी.
दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत
इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अस्पताल ले जाये जाने के बाद तीन अन्य को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों का उपचार इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसीएच) में किया जा रहा है .पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मृतकों की पहचान फरीद (24), गुलाब (43), सहबीर (19), तालिब (23), गुलजार (30) तथा मुश्ताक (30) के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान वाहन चालक रंजीत, असलम, तालिब हुसैन, आकाश कुमार, अजय ठाकुर और मंजूर के तौर पर की गयी है. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने ‘एक्स' पर कहा, “ शिमला में दुखद सड़क दुर्घटना से दुखी हूं, जिसमें कुलगाम के छह निवासियों की जान चली गई. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”. उन्होंने कुलगाम के उपायुक्त को मृतकों के परिजनों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया.
सीएम सुक्खू ने मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत देने का दिया आदेश
वहीं, शिमला में जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मजदूरों की मौतों पर दुख व्यक्त किया और जिले के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने और घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया.पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में शिमला के विकासनगर इलाके में एक ट्रक ने चार वाहनों को टक्कर मार दी, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है
इस साल शिमला में अबतक 110 लोगों की हो चुकी है मौत
पुलिस आंकड़ों के अनुसार, शिमला जिले में इस साल एक जनवरी से 23 नवंबर तक 260 सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 110 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 401 अन्य घायल हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं