विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2021

पश्चिम बंगाल : कोरोना वायरस ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक ही स्कूल के 29 छात्रों में संक्रमण की पुष्टि

अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छात्रों के पेरेंट्स को उन्हें घर ले जाने के लिए सूचित कर दिया गया है. संक्रमित छात्रों को होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है क्योंकि उनमें खांसी और सर्दी के लक्षण थे.

पश्चिम बंगाल : कोरोना वायरस ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक ही स्कूल के 29 छात्रों में संक्रमण की पुष्टि
नौंवी और 10वीं कक्षा के 29 छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं. 
कोलकाता:

कोरोना वायरस एक फिर से रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है. हर रोज तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के एक आवासीय स्कूल के कम से कम 29 छात्रों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय, कल्याणी के नौंवी और 10वीं कक्षा के 29 छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं. 

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्‍नी डिंपल हुईं कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी..

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छात्रों के पेरेंट्स को उन्हें घर ले जाने के लिए सूचित कर दिया गया है. संक्रमित छात्रों को होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है क्योंकि उनमें खांसी और सर्दी के लक्षण थे. कल्याणी के उप संभागीय अधिकारी (एसडीओ) हीरक मंडल ने बताया कि स्कूल के अन्य छात्रों और शिक्षकों की भी कोविड-19 संबंधी जांच की जा रही है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी मिलेगी.

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 6,317 नए केस सामने आए हैं. कल के मुकाबले यह संख्या 18.6 फीसदी अधिक है. इसके साथ ही देश में एक्टिव केस वर्तमान में 78,190 हैं. भारत में रिकवरी रेट वर्तमान में 98.40% है. पिछले 24 घंटों में 6,906 लोग ठीक हुए हैं. अब कुल ठीक होनेवालों की संख्या बढ़कर 3,42,01,966 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 318 लोगों की मौत हुई है

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, पूछा-बूस्टर डोज कब लगेगा

ओमिक्रॉन ने बढ़ाई टेंशन

देश में कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के 213 मामले सामने आ गए हैं. इसमें से 90 लोग पूरी तरीके से स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं. देश में टीकाकरण का कार्य जोरो पर है. टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए शुरू हुआ था. देश ने एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया. 

(भाषा के इनपुट के साथ)

वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाने वालों को 1 जनवरी से सार्वजनिक स्थानों पर एंट्री नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Coronavirus Update, Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com