देश कोरोना ( CORONA) महामारी का दंश झेल रहा है. इसी बीच कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने लोगों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में वैक्सीनेशन का काम तेजी पर है. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन की धीमी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि देश में अभी भी हमारी अधिकांश आबादी को टीका नहीं लगा है. साथ ही पूछा कि बूस्टर डोज कब लगेगा . इसको लेकर उन्होंने एनडीटीवी की खबर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है.
बता दें कि पिछले साल से अबतक कोरोना महामारी की वजह से लाखों लोगों की जान चली गई थी. इस दौरान देश की आबादी को कोरोना का टीका दिए जाने की मांग की गई थी. हाल ही में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी भारत में मिलने लगे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Majority of our population is still not vaccinated.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 22, 2021
When will GOI begin booster shots? #VaccinateIndia pic.twitter.com/IPQOP36vXZ
कोविड की 10वीं वैक्सीन के तौर पर नोवावैक्स को WHO की मंज़ूरी
बता दें कि कोविड-19 (Coronavirus) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के देशभर में कुल 213 मामले हो गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 57 मामले दिल्ली में हैं. दिल्ली और महाराष्ट्र में आधे से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. भारत ने आज कोरोनावायरस संक्रमणों में 18% की वृद्धि भी देखी है. अब देश में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.47 करोड़ हो गई है. वहीं भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 6,317 नए केस सामने आए हैं.
गुड मॉर्निंग इंडिया : 'ओमिक्रॉन वेरिएंट, डेल्टा से 3 गुना ज्यादा संक्रामक', केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं