विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2021

मध्‍य प्रदेश: मां की कोरोना संक्रमण से हुई मौत से दुखी युवती ने बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी

परिजन गंभीर अवस्था मे युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह मामला मंडीदीप के वार्ड 24 कोलार रोड स्थित हिमांशु कॉलोनी की मल्टी का है.

मध्‍य प्रदेश: मां की कोरोना संक्रमण से हुई मौत से दुखी युवती ने बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • मध्‍य प्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप का मामला
  • कोरोना संक्रमण से इस युवती की मां की मौत हुई
  • दुख में पांचवी मंजिल की बालकनी से नीचे कूदकर दी जान
भोपाल:

मध्‍य प्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप में 23 वर्ष की युवती को जैसे ही पता चला कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही तो उसने खुद का जीवन खत्म करने का निर्णय ले लिया. कोरोना संक्रमण के चलते इस युवती की मां की मौत हुई थी. परिजनों के विरोध के बावजूद युवती मल्टी की पांचवी मंजिल की बालकनी से नीचे कूदने के लिए लटक गई. घर की महिलाएं कुछ देर युवती को नीचे गिरने से बचाने के लिए संघर्ष करती रहीं लेकिन उनकी कोशिश नाकाम हुई. इन महिलाओं से युवती का हाथ छूट गया और वह जमीन पर आ गिरी.

परिजन गंभीर अवस्था मे युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह मामला मंडीदीप के वार्ड 24 कोलार रोड स्थित हिमांशु कॉलोनी की मल्टी का है.

(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

हेल्‍पलाइन : 1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ - 1860-2662-345 अथवा help@vandrevalafoundation.com 2) TISS iCall - 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Suicide, Corona Infection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com