- मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप का मामला
- कोरोना संक्रमण से इस युवती की मां की मौत हुई
- दुख में पांचवी मंजिल की बालकनी से नीचे कूदकर दी जान
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप में 23 वर्ष की युवती को जैसे ही पता चला कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही तो उसने खुद का जीवन खत्म करने का निर्णय ले लिया. कोरोना संक्रमण के चलते इस युवती की मां की मौत हुई थी. परिजनों के विरोध के बावजूद युवती मल्टी की पांचवी मंजिल की बालकनी से नीचे कूदने के लिए लटक गई. घर की महिलाएं कुछ देर युवती को नीचे गिरने से बचाने के लिए संघर्ष करती रहीं लेकिन उनकी कोशिश नाकाम हुई. इन महिलाओं से युवती का हाथ छूट गया और वह जमीन पर आ गिरी.
परिजन गंभीर अवस्था मे युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह मामला मंडीदीप के वार्ड 24 कोलार रोड स्थित हिमांशु कॉलोनी की मल्टी का है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं)
हेल्पलाइन : 1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ - 1860-2662-345 अथवा help@vandrevalafoundation.com 2) TISS iCall - 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं