यूपी के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने के कारण 50 से अधिक लोगों की हुई मौत ने प्रशासन को 'हिलाकर' रख दिया है. इस मामले में सोमवार को आला अधिकारियों की हाईलेवल मीटिंग हुई, जिसके बाद शराब माफियाओं के अड्डों को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान शुरू किया. मीटिंग में मंडलायुक्त, डीएम एसएसपी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे और इसमें मौतों पर दुख जताते हुए जहरीली शराब के खिलाफ उच्च स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए.गौरतलब है कि अलीगढ़ में जहरीली शराब के कारण हुई मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है और अब 75 लोगों की मौत हो चुकी है.
अलीगढ़ हादसा : स्याही बनाने में इस्तेमाल मिथाइल एल्कोहल मिलाने से जहरीली हुई थी शराब
सीएमओ वीपी कल्याणी के अनुसार, अब तक 71 लोगों का पोस्टमार्टम हुआ है. 35 लोगों की शराब से मौत हुई है जबकि 36 लोगों की मौत का कारण संदिग्ध है.सीएमओ के अनुसार, लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विसरा रिपोर्ट लैब भेजा गया है. शराब मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए इनामी विपिन यादव को अरेस्ट किया है. उसकी निशानदेही पर हरदुआगंज व अकराबाद थाना क्षेत्र में रात भर छापेमारी की गई और नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है. भारी मात्रा में नकली शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं. मामले में शासन स्तर से 5 आबकारी अधिकारी निलंबित किए गए हैं. अब तक तीन थाना इंचार्ज व दो चौकी इंचार्ज निलंबित किए गए हैं. 50 हजार के इनामी सहित अब तक मामले से जुड़े आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं लेकिन 50 हजार का इनामी ऋषि कुमार अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है.
यूपी के अलीगढ़ में जहरीली शराब से मरने वालों की तादाद 51 हुई
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं