यूपी के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है. शुक्रवार से अभी तक जहरीली शराब के कारण 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. सरकार की नाक के नीचे कैसे मिलावटी शराब का बड़ा रैकेट चल रहा था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार से लगातार मौतें हो रही है क्वार्सी और चंदनियां इलाके में अब तीन युवकों की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, जहरीली शराब पीने के चलते इनकी हालत बिगड़ी और फिर सोमवार को इनकी मौत हो गई. इन मौतों के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. खुद बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने भी माना है कि प्रशासन को इस हादसे की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. सपा के पूर्व विधायक जमीरुल्ला का कहना है कि कई शव का बिना पोस्टमार्टम किए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है.
अलीगढ़: UP पुलिस ने 50 हजार के इनामी शराब माफिया को पकड़ा, अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सैनिटाइजर और स्याही फैक्ट्री से आती थी एथाइल अल्कोहल
हमारे अलीगढ संवाददाता अदनान खान के मुताबिक, अलीगढ़ इंडस्ट्रियल इलाके में सैनिटाइजर और स्याही फैक्ट्री से भी नकली शराब बनाने के गैंग के तार जुड़े हुए हैं. सूत्र बताते हैं कि पकड़े गए आरोपियों में से एक विपिन ने बताया है कि नकली शराब बनाने के लिए वो रुटीन में सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री से एथाइल/एथिल अल्कोहल (Ethyl Alcohol या Ethanol) खरीद कर लाता था लेकिन बीते दिनों स्याही बनाने के लिए रखा मिथाइल अल्कोहल वाला केन उठा लाया और उसी को शराब में मिलाकर कई जगह पर सप्लाई कर दी. जबकि मिथाइल अल्कोहल खासा जहरीला होता है.
अलीगढ़ जहरीली शराब कांड : 22 मौतों के यूपी सरकार के दावे को BJP सांसद ने ही झुठलाया
28 मई को जब इस शराब को पीकर लोग बीमार पड़ने लगे तो वह दुकान में ताला लगाकर भाग गया. नकली शराब की सप्लाई के चलते अब तक 16 दुकानों को सील कर दिया गया है और मुनादी करवा कर इस तरह की शराब को न पीने की अपील की जा रही है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नकली शराब का रैकेट कैसे पूरे जिले में फैला था.
यूपी के अलीगढ़ में जहरीली शराब से मरने वालों की तादाद 51 हुई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं