विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2026

थूक लगाकर बना रहा था रोटियां, कैमरे में कैद हो गया,अलीगढ़ का वीडियो वायरल, होटल भी बंद हो गया

21 फरवरी को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया था. सूचना मिलते ही थाना रोरावर पुलिस ने होटल की पहचान कर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी कारीगर को गिरफ्तार कर लिया है.

थूक लगाकर बना रहा था रोटियां, कैमरे में कैद हो गया,अलीगढ़ का वीडियो वायरल, होटल भी बंद हो गया
  • अलीगढ़ के तेलीपाड़ा स्थित शादाब चिकन दरबार होटल में रोटी पर थूक लगाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • वीडियो के वायरल होते ही थाना रोरावर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कारीगर को गिरफ्तार कर लिया है
  • पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है
अलीगढ़:

अलीगढ़ में रोटी पर थूक लगाकर बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला थाना रोरावर क्षेत्र के तेलीपाड़ा स्थित शादाब चिकन दरबार होटल का बताया गया है. वीडियो सामने आते ही पुलिस और खाद्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई भी कर दी है.  वायरल वीडियो में होटल का एक कारीगर रोटियां बनाते समय उन पर थूक लगाता हुआ दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि करीब 6-6 सेकेंड के दो वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

 21 फरवरी को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया था. सूचना मिलते ही थाना रोरावर पुलिस ने होटल की पहचान कर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी कारीगर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने होटल से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे और जांच पूरी होने तक होटल का संचालन बंद करा दिया गया है.फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

गिरफ्तार हुआ आरोपी, होटल का संचालन बंद

अलीगढ़ पुलिस के क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, कमलेश कुमार ने बताया कि  दिनांक 21 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक व्यक्ति अपने ढाबे पर काम करते समय रोटी बनाते हुए थूक लगाता हुआ दिखाई दे रहा है. उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए ढाबे की पहचान की गई तथा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही संबंधित विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचित किया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aligargh Viral Video, Aligarh News, Aligarh News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com