विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2022

ग्रेटर नोएडा में देर रात खाना देने से इनकार करने पर दुकानदार की गोली मारकर हत्या

आर्केड मार्केट में रेस्टोरेंट और ऑन लाइन फूड डिलीवरी की दुकान पर खाना लेने पहुंचे 2 युवकों को जब दुकान के संचालक ने दुकान बंद होने की बात कहकर खाना देने से इनकार कर दिया तो युवक ने उसे गोली मार दी.

ग्रेटर नोएडा में देर रात खाना देने से इनकार करने पर दुकानदार की गोली मारकर  हत्या
ग्रेटर नोएडा में एसआर फूडस सर्विसेस और Khaana 24x7 के नाम से रेस्टोरेंट चलता है. 
ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को देर रात दबंगों ने जबरन दुकान खुलवाकर खाना देने की माँग की जिसके बाद दुकानदार के इनकार करने पर उसकी गोली मार कर हत्या कर दी. मामला ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित ओमेक्स आर्केड मार्केट में रेस्टोरेंट और ऑन लाइन फूड डिलीवरी की दुकान का है जहां 2 युवकों रात 3:30 बजे  खाना लेने पहुंचे थे. जब दुकान के संचालक ने दुकान बंद होने की बात कहकर खाना देने से इनकार कर दिया तो उन में से एक युवक ने उसे गोली मार दी. घायल अवस्था में संचालक को यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. 

प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग चचेरी बहन के साथ ग्रेटर नोएडा आए युवक की हत्या, लड़की के भाई गिरफ्तार

ओमेक्स आर्केड मार्केट में स्थित शॉप नंबर 62 में एसआर फूडस सर्विसेस और Khaana 24x7.com के नाम से रेस्टोरेंट चलता और ऑन लाइन फूड डिलीवरी भी कि जाती. डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि रात डेढ़ बजे दो युवक खाना मांगने पहुँचे, लेकिन दुकान संचालक कपिल पुत्र नेत्रपाल ने दुकान बंद होने की बात कह कर खाना देने से इंकार कर दिया. तभी दोनो के बीच झगड़ा हो गया,  सूचना मिलने पर पीसीआर मौके पर पहुंची तो पुलिस को देख दोनो आरोपी भाग गये. दोनो रात 3:30 बजे दुकान पर हथियारों के साथ पहुंचे और संचालक कपिल को गोली मार कर भाग गये.

2 करोड़ रुपयों की हुई चोरी, मालिक को लौटाए 50 लाख कम : पैसों के घालमेल में थाना प्रभारी सस्पेंड

डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि कपिल को लहूलुहान हालत में उसके साथियों के साथ यथार्थ अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था जहां उसे डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया गया.पुलिस ने मृतक के फुफेरे भाई की तहरीर पर थाना बीटा 2 में मुकदमा दर्ज कर लिया है. दोनो आरोपियों की पहचान हो गई है शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. आरोपियों के पास से पिस्टल भी बरामद कर ली गयी है। 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida, Omaxe Arcade Market, Beta-2, Shopkeepers, Shoot, Late Nigh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com