बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने रविवार को आरोप लगाया कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के लिए पटना से मुंबई गए आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को "जबरन क्वॉरंटीन" किया गया है. तिवारी बिहार पुलिस की एक टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. पटना में सुशांत के पिता द्वारा दायर शिकायत के आधार पर ये टीम मुंबई में मामले की जांच करने के लिए पहुंची है.
IPS officer Binay Tiwari reached Mumbai today from patna on official duty to lead the police team there but he has been forcibly quarantined by BMC officials at 11pm today.He was not provided accommodation in the IPSMess despite request and was staying in a guest house in Goregaw pic.twitter.com/JUPFRpqiGE
— IPS Gupteshwar Pandey (@ips_gupteshwar) August 2, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पांडेय ने ट्वीट किया, "आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर पटना से आज मुंबई पहुंचे. लेकिन उन्हें आज रात 11 बजे बीएमसी अधिकारियों ने जबरन क्वॉरंटीन किया."
यह भी पढे़ं: सुशांत सिंह राजपूत केस : CBI को केस सौंपने की सिफारिश कर सकते हैं नीतीश कुमार
पांडेय ने कहा,"उन्हें अनुरोध के बावजूद IPS मेस में आवास प्रदान नहीं किया गया, और गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में रह रहे थे." सुशांत सिंह राजपूत, 24 जून को अपने बांद्रा निवास पर मृत पाए गए थे. सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. मुंबई पुलिस, जो मौत के मामले की जांच कर रही है, ने अब तक लगभग 40 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लोग, उनके रसोइए और फिल्म उद्योग के लोग शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं