जान जोखिम में डालकर सेल्फी (Selfie) लेने की जिद-जुनून से अक्सर खतरनाक घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इसको लेकर लोग सचेत नहीं हैं. पश्चिम बंगाल में ऐसी ही एक घटना सामने आई है. बंगाल के मिदनापुर में कोसी नदी के रेलवे ब्रिज पर सेल्फी क्लिक करने की कोशिश कर रहे युवक लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए. इसमें दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक घायल शख्स को रेलवे पुलिस ने बचा लिया और उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया.रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर बिस्वजीत बाला ने कहा, हर किसी को रेलवे लाइन के किसी भी हिस्से में चढ़ने से मना किया जाता है, लेकिन तमाम पाबंदियों के बावजूद लोग रेल पटरियों, पुलों और अन्य हिस्सों पर जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेने से बाज नहीं आते.
मध्यप्रदेश : नदी पर बने रेलवे पुल पर सेल्फी ले रहे दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत
West Bengal | Two people were killed, one injured after being hit by a local train while clicking selfies near a railway bridge over Cossye river in Midnapore yesterday. The injured person was rescued by the Railway Police. pic.twitter.com/CtABLcrroX
— ANI (@ANI) February 13, 2022
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सेल्फी लेने के साथ वो ट्रेन की स्पीड से बेपरवाह होकर समय रहते ट्रैक से हट नहीं पाते और इस तरह के भयावह हादसे सामने आते हैं. घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि युवाओं का एक समूह यहां पिकनिक मनाने आया था और वे रेलवे ट्रैक पर दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहे थे. तभी मिदनापुर से हावड़ा की ओर से आने वाली लोकल ट्रेन आ गई और युवक चपेट में आ गए. इनमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक बुरी तरह से घायल हो गया.
सूचना मिलते ही तत्काल रेलवे पुलिस बल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद ये उनके परिवारों को सौंपा जाएगा.
कार डूब रही है: लेकिन पहले, मुझे एक सेल्फी लेने दो!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं