बिहार के मोकामा में राजेंद्र पुल के समानांतर नए रेल पुल से परिचालन की तैयारी तेज हो गई है इस नए डबल-लाइन पुल को जोड़ने के लिए रेलवे ने 4 अक्टूबर तक बड़े पैमाने पर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है. इस रूट से करीब 384 ट्रेनों का मार्ग बदलने के साथ कई ट्रेनें रद्द की गईं हैं. डीआरएम दानापुर ने ये जानकारी दी है. इस कारण मोकामा, हाथीदह, रामपुर डुमरा, टाल जंक्शन और दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के बीच ट्रैक कनेक्टिविटी, प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग हो रही है. 5 अक्टूबर से नए डबल-लाइन पुल पर नियमित ट्रेनें शुरू हो सकती हैं. इस मेगा ब्लॉक का असर 800 से अधिक ट्रेन सेवाओं पर पड़ा है.रोजाना 22 से 33 ट्रेनों के हिसाब से अब तक 338 से अधिक ट्रेनों के फेरे रद्द हुए हैं.
120 ट्रेनें गंतव्य से पहले ही खत्म या डायवर्ट
भारतीय रेलवे ने लगभग 384 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए हैं. 120 से अधिक ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही खत्म कर या बीच के स्टेशनों से चलाया जा रहा है.लंबी दूरी की और बड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें जो मोकामा-हाथीदह होकर उत्तर बिहार में बरौनी, समस्तीपुर की ओर जाती थीं, उन्हें वैकल्पिक रूट जैसे पटना–पाटलिपुत्र–दीघा पुल (जेपी सेतु), सोनपुर–हाजीपुर या किऊल–झाझा–भागलपुर रूट से डायवर्ट करके चलाया जा रहा है.अमृतसर-हावड़ा मेल, बाघ एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है.दिवाली, छठ पूजा, दुर्गा पूजा के त्योहारी सीजन को देखते हुए दानापुर मंडल पटना, बरौनी और दानापुर से दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा.
नया राजेंद्र पुल 5 अक्टूबर से खुलेगा
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने ने दानापुर और सोनपुर मंडल में रेलवे की तैयारियों की समीक्षा की.नया रेल पुल प्रोजेक्ट 15.5 किमी में फैला है. पटना छोर की तरफ करीब 50 मीटर की दूरी पर नया रेल पुल बना है. इसके लिए दोहरी रेल लाइन बिछाई गई है.इसमें गंगा नदी पर दो किमी लंबा मुख्य पुल शामिल है. इसमें 17 स्टील स्पैन और 3.6 किमी रेल वायडक्ट और बड़े पुल बनाए गए हैं. इसके अलावा 8 छोटे पुल, दो रोड ओवरब्रिज और 3 रेल ओवर ब्रिज भी शामिल हैं. नए पुल के दोनों छोर वर्तमान पुल से जुड़े स्टेशनों से ही कनेक्ट होंगे.हाथीदह, टाल और रामपुर डुमरा और दक्षिण में राजेंद्र पुल और बरौनी स्टेशन से ये जुड़ा रहेगा.
रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
1. 13227-13228 सहरसा-राजेंद्रनगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस
2. 15527-15528 जयनगर -पटना-जयनगर कमला गंगा एक्सप्रेस
3. 13029-13030 हावड़ा-मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
4. 13031 / 13032 हावड़ा-जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
5. 13044 रक्सौल – हावड़ा एक्सप्रेस
6. 13127 कोलकाता-आरा एक्सप्रेस
7. 13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस और कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस
8. पटना-मोकामा, बरौनी-पटना, झाझा-पटना रूट मेमू और पैसेंजर लोकल ट्रेनें
बिहार के 10 से अधिक जिलों पर असर
राजेंद्र पुल के काम से पटना, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर रूट की पटना जंक्शन और राजेंद्रनगर टर्मिनल से खुलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हैं. बेगूसराय और सिमरिया का गंगा के उस पार बेगूसराय और बरौनी जंक्शन का संपर्क मोकामा से पूरी तरह बाधित है. लखीसराय और मोकामा-किऊल रेलखंड पर कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से दिक्कतें हैं. समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा के प्रमुख रेल मंडलों और जंक्शनों को जाने वाली ट्रेनें या तो डायवर्ट हैं या रद्द हैं. सहरसा, खगड़िया और मधेपुरा के लिए अहम सहरसा-राजेंद्रनगर इंटरसिटी के रद्द होने से यात्री प्रभावित हैं. मिथिलांचल की जयनगर और सीतामढ़ी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों पर सीधा असर पड़ा है.
Dear Passengers, Due to safety considerations, Pre-NI and NI works have been planned at Rajendra Pul, Hathidah Junction Upper, TAL, Rampur Dumra in Danapur Division and Dinkar Gram Simaria in Sonepur Division. Consequently, stoppages at certain stations have been skipped for the… pic.twitter.com/6FMMDNfYLA
— DRM Danapur (@drmdnr) September 30, 2026
ये भी पढ़ें - हैदराबाद-गोरखपुर के बीच चलने वाली चरलापल्ली एक्सप्रेस अब होगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें ट्रेन नंबर और शेड्यूल
ये भी पढ़ें - त्योहार पर गोरखपुर-मुंबई स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान, यूपी-एमपी-महाराष्ट्र में 19 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं