पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट (Sachin Tendulkar tested covid-19 Positive) में आ गए हैं, उन्होंने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है. तेंदुलकर ने बताया कि हल्के लक्षणों के साथ मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. राहत की बात ये है कि परिवार के और लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. उन्होंने बताया कि मैं होम क्वारटीन हूं और सभी कोविड नियमों का पालन कर रहा हूं. इसी के साथ उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद भी दिया है. उन्होंने कहा कि मैं उन सभी स्वास्थ्य पेशेवरों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो मेरी और देशभर के अन्य लोगों की देखभाल कर रहे हैं. सभी सावधानी बरते.'' बता दें कि हाल में सचिन तेंदुलकर ने एक सीरिज में हिस्सा लिया था, जहां दुनिया भर के तमाम दिग्गज पूर्व क्रिकेटर शामिल हुए थे. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की चिंताएं बढ़ गई हैं.
यह भी पढ़ें: राज ठाकरे बोले- सरकार को सचिन, लता मंगेशकर को अपने समर्थन में ट्वीट के लिए नहीं कहना चाहिए
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 27, 2021
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को देश में पिछले 5 महीनों के सबसे ज्यादा मामले सामने आए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 62,258 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ही सचिन तेंदुलकर का निवास स्थल है. हाल के दिनों में कोविड-19 की चपेट में आने वाले तेंदुलकर सबसे बड़े नामों में से एक हैं.
यह भी पढ़ें: WWE के Triple H ने Sachin Tendulkar से की अपनी तुलना, बोले- मैं क्रिकेट बैट से तबाही मचा सकता था...
प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन ने खुद की जांच करवायी और रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. वह पृथकवास पर हैं और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रहे है. उन्होंने हाल ही रायपुर में पूर्व क्रिकेटरों के ‘रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज चैलेंज' टूर्नामेंट में भाग लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं