भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल में अपने भविष्य को लेकर बात की. उन्होंने संकेत दिया कि दिसंबर से पहले इस बारे में कोई फैसला लिया जा सकता है कि वह एक और सीजन खेल पाएंगे या नहीं. धोनी, जो वर्तमान में फिटनेस समस्याओं के कारण पूरा आईपीएल 2026 नहीं खेल पाए थे, बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर इवेंट में अपने आईपीएल भविष्य को लेकर बात की, इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह एक और सीजन खेलना चाहते हैं, जिस पर धोनी ने मजाक में जवाब दिया, "डॉक्टर, मुझे टेस्ट से गुजरना होगा.. आपको मुझे रिपोर्ट देनी होगी, और फिर दिसंबर से पहले मुझे देखना होगा कि मैं एक और सीजन खेलने के लिए कितना फिट हूं"
मिस्टर कूल के नाम से विख्यात हुआ धोनी ने कहा, "और अगर मैं ऐसा नहीं कर पाता हूं, तो आपको यह पक्का करना होगा कि आप मेरे साथ सब कुछ सही करें और यह भी सुनिश्चित करें कि यह पुरानी विंटेज गाड़ी सड़क पर अच्छे से चलती रहे, इसलिए सारा दबाव उन्हीं पर है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | On his IPL future, Former Indian Cricket Team Captain Mahendra Singh Dhoni says, "I'll have to go through the tests. You'll have to give me the report, and before December, I'll need to assess how strong I am and whether I can play one more season. If I'm not fit enough, then you'll have to make sure you do everything right to get this old vintage vehicle running smoothly on the road..." (24.10)
— ANI (@ANI) October 24, 2026
इस कार्यक्रम के दौरान, धोनी ने हाल के सालों में सीएसके के प्रदर्शन पर भी बात की और बताया कि पिछले कुछ सीजन में टीम को काफी संघर्ष करना पड़ा है. धोनी ने कहा, "मुझे हमेशा से यही लगता रहा है कि कागज पर आप कितने अच्छे हैं, इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता, अहम बात यह है कि उस खास दिन आप कैसा खेलते हैं. खेल का फॉर्मेट जितना छोटा होता है, बेहतरीन टीमों के बीच का अंतर उतना ही कम हो जाता है. पिछले दो सालों में सीएसके को संघर्ष करना पड़ा है, और यह एक सच्चाई है, इससे मुंह छिपाने का कोई मतलब नहीं है."
धोनी ने की आरसीबी की तारीफ
धोनी ने इवेंट में आरसीबी टीम की तारीफ की और कहा, "वाकई बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, और जिन्दगी ऐसी ही होती है. कभी अच्छे दिन आते हैं, तो कभी बुरे, लेकिन आप उनसे कैसे बाहर निकलते हैं और एक टीम के तौर पर किन चीजों पर काम करना चाहते हैं, ये बातें बहुत अहम होती हैं. जब हम जीत रहे थे, तब हमें पता था कि एक समय ऐसा भी आएगा जब हम हारने लगेंगे, और असल में आपके चरित्र की परीक्षा तब होती है जब आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे होते. तो, आरसीबी ने पिछले कुछ सालों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि हमने पिछले कुछ सालों में ऐसा नहीं किया है.
यह भी पढ़ें | MS धोनी ने IPL भविष्य पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं पुरानी विंटेज गाड़ी हूं, इस महीने लूंगा फैसला...
यह भी पढ़ें | शिखर धवन- मुरली विजय ओपनर, नंबर 4 तेंदुलकर, धोनी कप्तान, कोहली बाहर, रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट-11
यह भी पढ़ें | नंबर 1 कोहली, टॉप 10 में तिलक वर्मा की एंट्री, T20I में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारत के 10 बैटर
यह भी पढ़ें | ईशान किशन फिर हुए बाहर तो नंबर-3 पर कौन? वैभव या सैमसन, गंभीर के सामने बैटिंग ऑर्डर को लेकर बड़ा संकट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं