विज्ञापन

62 साल पुराना मोहम्मद रफी का वो गाना, जिसे सोनू निगम ने 'रफी मेंशन' में उन्हीं के हारमोनियम पर गाया, सचिन तेंदुलकर भी बने इस खास पल के गवाह

62 साल पुराने मोहम्मद रफी के सदाबहार गाने ‘दीवाना हुआ बादल’ को सोनू निगम ने रफी मेंशन में उन्हीं का हारमोनियम बजाकर गाया. इस खास पल के गवाह सचिन तेंदुलकर और सलीम मर्चेंट भी बने.

62 साल पुराना मोहम्मद रफी का वो गाना, जिसे सोनू निगम ने 'रफी मेंशन' में उन्हीं के हारमोनियम पर गाया, सचिन तेंदुलकर भी बने इस खास पल के गवाह
सोनू निगम ने रफी मेंशन में गाया 62 साल पुराना गाना

मोहम्मद रफी के गाने आज भी लोगों के फेवरेट लिस्ट में शामिल है. उनकी आवाज और संगीत से जुड़ी यादों को आज भी उनके फैंस बेहद करीब से महसूस करते हैं. अब इसी विरासत से जुड़ा एक बेहद खास पल मुंबई में देखने को मिला, जब मशहूर सिंगर सोनू निगम, दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट मोहम्मद रफी के पुराने घर 'रफी मेंशन' पहुंचे. इस दौरान तीनों ने रफी साहब की जिंदगी से जुड़ी कई यादगार चीजें देखीं.  सोनू निगम रफी साहब की गायकी के बड़े प्रशंसक रहे हैं. उन्होंने रफी साहब का हारमोनियम बजाते हुए उनका मशहूर गाना 'दीवाना हुआ बादल' गाया.

यह गाना साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म 'कश्मीर की कली' का है. इसे मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी जबकि गाने का संगीत ओ.पी. नैयर ने तैयार किया था. सोनू निगम जब हारमोनियम बजाते हुए इस सदाबहार गाने को अपनी आवाज दे रहे थे, तब सचिन तेंदुलकर उनके पास खड़े होकर उन्हें बेहद ध्यान से सुनते नजर आए. सलीम मर्चेंट भी इस खास मौके पर मौजूद थे. इस पूरे पल को वीडियो सोनू निगम ने इंस्टग्राम पर शेयर किया. उन्होंने इस विजिट को बेहद खास बताते हुए लिखा, ''रफी मेंशन में हमारी संगीत से जुड़ी एक खास यात्रा.''

इस दौरान सोनू निगम, सचिन तेंदुलकर और सलीम मर्चेंट की मुलाकात मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी से भी हुई. शाहिद अपने पिता की संगीत विरासत को संभालने और उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में लगातार जुटे हुए हैं. वह रफी साहब के सात बच्चों में सबसे छोटे हैं और खुद भी सिंगर हैं. वह अक्सर अपने पिता की जिंदगी, उनके काम और संगीत से जुड़ी यादों को लोगों के साथ साझा करते रहते हैं.

बांद्रा स्थित 'रफी मेंशन' के एक हिस्से को म्यूजियम के रूप में सुरक्षित रखा गया है. यहां रफी साहब के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स, अवॉर्ड्स, तस्वीरें और कई निजी सामान को संभालकर रखा गया है. उनके संगीत से जुड़ी चीजों के साथ-साथ रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं को भी यहां सुरक्षित रखा गया है.

इस म्यूजियम में रफी साहब का हारमोनियम और तानपुरा भी मौजूद है. इसके अलावा उनकी क्रॉकरी, पुरानी तस्वीरें और उनका पुराना लैंडलाइन टेलीफोन भी यहां रखा गया है. यहां तक कि जिस ग्लास में वह अपनी पसंदीदा कोल्ड ड्रिंक पीते थे, उसे भी सुरक्षित रखा गया है. इन चीजों के जरिए फैंस को उनकी रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-छोटी झलकियां भी देखने को मिलती हैं.

मोहम्मद रफी का निधन 31 जुलाई 1980 को हुआ था.

यह भी पढ़ें: 63 साल पुराना वो गाना, जिसमें कबीर की पंक्ति को बॉलीवुड ने अपनाया, मन्ना डे की आवाज और पद्मिनी प्रियदर्शिनी के क्लासिकल डांस ने बनाया एवरग्रीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Rafi, Sonu Nigam, Sachin Tendulkar, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com