विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2021

अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री पी. थंगामणि के परिसरों पर छापे, आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पी. थंगामणि के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में बुधवार को तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर छापे मारे. 

अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री पी. थंगामणि के परिसरों पर छापे, आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप
अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पी. थंगामणि के खिलाफ तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर छापे मारे.
चेन्नई:

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पी. थंगामणि के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में बुधवार को तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर छापे मारे. पुलिस ने यह जानकारी दी.

थंगामणि राज्य में पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान बिजली एवं आबकारी विभाग का जिम्मा संभाल रहे थे. पुलिस ने बताया कि डीवीएसी के जवान चेन्नई, करूर और नमक्कल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई स्थानों पर छापे मार रहे हैं.

चॉपर हादसे के एकमात्र सर्वाइवर ग्रुप कैप्टन लाइफ सपोर्ट पर, बचाने की पूरी कोशिश : रक्षामंत्री

वह राज्य के मुख्य विपक्षी दल के पांचवें पूर्व मंत्री हैं जिन पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप हैं. थंगामणि से पहले एम. आर. विजयभास्कर, एस. पी. वेलुमणि, के. सी. वीरामणि और सी. विजयभास्कर पर भी ऐसे ही आरोप लगे हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIADMK, Raid, Income Tax Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com