- लगातार सातवें दिन नहीं हुआ ईंधन के दामों में बदलाव
- दिल्ली में पेट्रोल 91 रुपये लीटर के पार
- देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की ऊंची कीमतों की मार से जूझ रही जनता को एक हफ्ते से ईंधन के दामों में वृद्धि नहीं होने से थोड़ी राहत मिली है. तेल विपणन कंपनियों ने आज यानी शनिवार को लगातार सातवें दिन पेट्रोल और डीजल के भाव को स्थिर रखा है. फिलहाल, देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं. अंतिम बदलाव 27 फरवरी (शनिवार) को किया गया था, तब दिल्ली में पेट्रोल के दाम 24 पैसे और डीजल का भाव 15 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 91 रुपये के पार चल रहा है. कीमतों में बदलाव नहीं होने की सूरत में फिलहाल, दिल्ली में पेट्रोल 91.17 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 81.47 रुपये लीटर पर है. देश के अन्य बड़े महानगरों की बात की जाए तो मुंबई में पेट्रोल 97.57 रुपये प्रति लीटर पर है. यहां डीजल 88.60 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. देश के शीर्ष प्रमुख चार महानगरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई- में सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इसी प्रकार, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 91.35 रुपये लीटर और डीजल का भाव 84.35 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है. चेन्नई में पेट्रोल 93.11 रुपये लीटर जबकि डीजल 86.45 रुपये प्रति लीटर पर है.
पेट्रोल, डीजल की कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कही ये बात
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वीकार किया है कि पेट्रोल और डीजल के ऊंचे दाम उपभोक्ताओं का बोझ बढ़ा रहे हैं. उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों से राहत मिलनी चाहिए, लेकिन इसके लिये केन्द्र और राज्य दोनों के स्तर पर करों में कटौती करनी होगी. पेट्रोल की खुदरा कीमत में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी केंद्रीय और राज्य करों की है. डीजल के मामले में यह 56 प्रतिशत तक है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया है जबकि देश में अन्य स्थानों पर भी इनके दाम अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर चल रहे हैं.
ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम
आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप को इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड लिखकर मोबाइल नंबर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं