- केरल में शर्मसार करने वाली घटना
- 75 साल की महिला से किया रेप
- महिला का अस्पताल में इलाज जारी
केरल (Kerala) के एर्नाकुलम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 75 साल की महिला से रेप किया गया. इतना ही नहीं, बुजुर्ग पीड़िता को बेरहमी से पीटा भी गया. यह जानकारी पुलिस ने दी है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. प्राइवेट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है. अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है.
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें 66 साल की एक महिला भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि एक आरोपी के घर पर महिला के साथ हैवानियत की हदें पार की गईं. जिला पुलिस के प्रमुख के कार्तिक ने कहा, 'एक आरोपी ने महिला का रेप किया. वह नशे में था. उसने महिला को बेरहमी से पीटा भी. एक आरोपी के घर पर ही ये सब किया गया. इस घटना में महिला को मानसिक आघात पहुंचा है.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
केरल में नन बलात्कार मामले में आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल को नहीं मिली राहत, याचिका खारिज
उन्होंने आगे बताया कि सोमवार को महिला की इमरजेंसी सर्जरी की गई थीं. मेडिकल जांच में यह बात सामने आई कि महिला के प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म हैं. उनकी छाती और पेट के पास भी कई चोटें हैं. उन्हें अंदरूनी तौर पर भी चोटें आई हैं. अस्पताल प्रशासन ने पीड़िता का मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि पीड़िता की हालत में सुधार है और वह नॉर्मल हो रही हैं. उनकी मानसिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है. पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
VIDEO: दिल्ली के कोविड केयर सेंटर में रेप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं