विज्ञापन

फरीदाबाद: घूमने निकली छात्रा का खंडहर में घसीटकर गैंगरेप, दरिंदों ने दोस्त को भी नहीं छोड़ा; 3 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले की गंभीरता इस बात से भी बढ़ जाती है कि शिकायत में पीड़ित लड़के के साथ यौनाचार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है.

फरीदाबाद: घूमने निकली छात्रा का खंडहर में घसीटकर गैंगरेप, दरिंदों ने दोस्त को भी नहीं छोड़ा; 3 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद में 13 साल की नाबालिग लड़की और उसके दोस्त के साथ गैंगरेप हुआ है.
फाइल फोटो
  • चार आरोपियों में से तीन कुणाल, यश और दीपक हैं, जबकि चौथा आरोपी प्रिंस अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है
  • पुलिस ने आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है
  • शिकायत में पीड़ित लड़के के साथ भी यौनाचार और पैसे हड़पने के आरोप लगे हैं, जिनकी जांच चल रही है

हरियाणा के फरीदाबाद में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुणाल, यश और दीपक के रूप में हुई है. वहीं इस मामले में शामिल चौथा आरोपी प्रिंस अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. जांच एजेंसियां अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं.

शिकायत मिलते ही शुरू हुई जांच

सराय क्षेत्र के एसीपी संदीप मोर के अनुसार 28 तारीख को पुलिस को इस मामले की शिकायत मिली थी. शिकायत दर्ज होते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई. शुरुआती जांच में सामने आया कि नाबालिग लड़की अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए निकली थी. इसी दौरान चार युवकों ने दोनों को रोक लिया.

आरोप है कि चारों आरोपियों ने उन्हें जबरन एक खंडहरनुमा इमारत में ले जाकर बंधक बना लिया. वहां नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की.

पीड़ित लड़के से भी अत्याचार का आरोप

मामले की गंभीरता इस बात से भी बढ़ जाती है कि शिकायत में पीड़ित लड़के के साथ यौनाचार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस इन आरोपों की अलग से जांच कर रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके.  इसके अलावा आरोपियों पर पीड़ितों को डराकर पैसे हड़पने का भी आरोप है. शिकायत के मुताबिक बंधक बनाए जाने के दौरान एक आरोपी ने अपने बैंक खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए थे. पुलिस इस वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है.

रिमांड में खुल सकते हैं कई राज

फिलहाल तीनों आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जा रही है. जांच अधिकारी फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर चुके हैं. पुलिस का कहना है कि पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी ताकि सभी दोषियों पकड़ा जा सके.

यह भी पढ़ें- 19 सेकेंड में 12 थप्पड़; मोबाइल पर स्क्रैच आने से मां ने बच्चों को पीटा, CCTV देख सैनिक पिता बोले- कार्रवाई हो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad News, Faridabad Rape Case, Haryana Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com