देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में आज फिर गिरावट देखी गई. COVID-19 के नए केसों में सोमवार की तुलना में मंगलवार को 19.8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 31,222 नए कोरोना मामले रिपोर्ट हुए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 290 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है. महामारी की वजह से अब तक 4,41,042 लोगों की जान गई है. दूसरी ओर, वैक्सीनेशन की रफ्तार में भी अच्छी खासी तेजी देखी गई.
पिछले 24 घंटे के दौरान नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रहने से देश में एक्टिव केस घटकर 4 लाख के नीचे आ गए हैं. फिलहाल, देश में 3,92,864 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है. कोविड से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 97.48 फीसदी हो गई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 42,942 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं जबकि कुल 3,22,24,937 लोग महामारी के प्रकोप से बचने में कामयाब हुए हैं. संक्रमण दर की बात की जाए तो साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2.56 प्रतिशत है. यह 74 दिनों से तीन प्रतिशत के नीचे है. वहीं दैनिक संक्रमण दर 2.05 फीसदी है, जो बीते 8 दिनों से तीन प्रतिशत के नीचे है.
देश में चल रहे व्यापक टीकाकरण अभियान पर गौर करें तो पिछले 24 घंटे में वैक्सीन की 1,13,53,571 डोज लगाई गई जबकि अब तक लोगों को कुल 69,90,62,776 खुराक दी जा चुकी है.
- - ये भी पढ़ें - -
* क्यूबा में 2 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, दुनिया में ऐसा करने वाला पहला देश
* मुंबई में मामले बढ़े, कोविड मरीजों में अब बुखार, खराश और स्वाद/गंध की कमी के अलावा दिख रहे कुछ नए लक्षण
* दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 32 नए मामले, लगातार छठे दिन नहीं हुई एक भी मौत
वीडियो: मुंबई में फिर डरा रहा है कोरोना, महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स ने बताए नये लक्षण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं