छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धार्मिक कर्मकांड कर रहे एक पुजारी के तरीके पर सवाल उठाने पर पुजारी ने कथित तौर पर उस परिवार के चार सदस्यों पर चाकू से वार किया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहरी) संजय ध्रुव ने कहा कि मंगलवार को जिले के चरौदा में हुई घटना के बाद दीनू शर्मा (38) नामक पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया.
छत्तीसगढ़ में 44 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया
संजय ध्रुव ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी पुजारी विष्णु साहू (44) के घर पर भगवान शिव की पूजा करने आया था. पुलिस ने कहा कि साहू के बेटे जितेश (18) का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते उसने पुजारी को पूजा पाठ के लिए बुलाया था.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
अधिकारी ने कहा कि पूजा के बाद साहू ने शर्मा के पूजा करने के तरीके को लेकर कुछ आलोचना की जिससे पुजारी गुस्से में आ गया. ध्रुव ने कहा कि पुजारी साहू से घर से चला गया और शाम पांच बजे लौटा और उसने नशे की दवा मिला हुआ प्रसाद साहू, उसकी पत्नी निर्मला (38), बेटे और 19 वर्षीय बेटी को दिया. एएसपी ने कहा कि प्रसाद खाने के बाद चारों बेहोश हो गए जिसके बाद आरोपी ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया.
पीड़ितों की चीख पुकार सुनने पर पड़ोसियों ने पुजारी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. अधिकारी ने कहा कि घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां साहू की हालत नाजुक बताई गई है. ध्रुव ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
छत्तीसगढ़: धर्म संसद में महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने वाले हिंदू धार्मिक नेता पर मामला दर्ज
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं