विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2017

श्रीलंकाई नौसैनिकों ने मछुआरों को खदेड़ा, नौका और जाल नष्ट किए

श्रीलंकाई नौसैनिकों ने मछुआरों को खदेड़ा, नौका और जाल नष्ट किए
इस समय श्रीलंका के कब्जे में भारत के 33 मछुआरे और 129 नौकाएं हैं
रामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कच्छतीवू द्वीप में मछली पकड़ने गए तमिलनाडु के कम से कम तीन हजार मछुआरों को खदेड़ दिया. इतना ही नहीं सैनिकों ने मछुआरों की 40 मशीनी नौकाओं के मछली पकड़ने के जाल क्षतिग्रस्त कर दिए. नौकाओं को भी नुकसान पहुंचाया है.

रामेश्वरम मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक कुलंचीनाथन ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में भारतीय मछुआरों को भगा दिया और उनके जाल काट दिए. ये मछुआरे 600 से अधिक नौकाओं में सवार हो कर समुद्र में गए थे. उन्होंनें बताया कि मछुआरे तट पर वापस लौट आए हैं.

इस बीच रामेश्वरम मत्स्य संगठन के अध्यक्ष पी. सेसुराजा ने बताया कि श्रीलंका की एक अदालत ने सात फरवरी को गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 10 मछुआरों की हिरासत सात मार्च तक के लिए बढ़ा दी है. उन्होंने बताया कि श्रीलंका के कब्जे में 33 मछुआरे और 129 नौकाएं हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
दिल्ली में भारी बारिश के आसार, जानिए मौसम का हाल
श्रीलंकाई नौसैनिकों ने मछुआरों को खदेड़ा, नौका और जाल नष्ट किए
बिहार की राजनीति में कब उतर रहे हैं प्रशांत किशोर, किस वोट वैंक पर गड़ाए हुए हैं अपनी नजर
Next Article
बिहार की राजनीति में कब उतर रहे हैं प्रशांत किशोर, किस वोट वैंक पर गड़ाए हुए हैं अपनी नजर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com