विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2021

मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत

डेल्टा प्लस वैरिएंट के कारण महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 2 हो गई है. पिछले महीने, रत्नागिरी की एक 80 वर्षीय महिला डेल्टा प्लस वैरिएंट के साथ दम तोड़ने वाली राज्य की पहली कोविड रोगी बनी थी.

मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत
Covid-19 के डेल्टा प्लस वैरिएंट के कारण महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 2 हो गई है. (सांकेतिक तस्वीर)
मुंबई:

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोविड-19 (Covid-19) के डेल्टा प्लस वैरिएंट (Delta Plus Variant) से पहली मौत हुई है. मृतक 63 वर्षीय महिला है जिसने वैक्सीन के दोनों डोज लिए थे. 21 जुलाई को वह टेस्ट में कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं और 27 जुलाई को उनका निधन हो गया. महिला को डायबिटीज समेत कई परेशानियां थीं.

वह मुंबई के सात रोगियों में से एक थीं, जो हाल ही में डेल्टा प्लस वैरिएंट से पॉजिटिव पाए गए थे. उनके जीनोम सिक्वेंसिंग के नतीजे 11 अगस्त को आए थे. उनके 2 करीबी संपर्कों में भी डेल्टा प्लस की पहचान की गई है. असप्ताल में वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर थीं और उन्हें स्टेरॉयड और रेमडेसिविर दिया गया था. महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी.

फिर से स्कूलों को खोलने के फैसले पर महाराष्ट्र सरकार का यू-टर्न, कोविड टास्क फोर्स ने जताया विरोध

डेल्टा प्लस वैरिएंट के कारण महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 2 हो गई है. पिछले महीने, रत्नागिरी की एक 80 वर्षीय महिला डेल्टा प्लस वैरिएंट के साथ दम तोड़ने वाली राज्य की पहली कोविड रोगी बनी थी.

Coronavirus India Live Updates: महाराष्ट्र में चिंता बढ़ा रहा 'डेल्टा प्लस वैरिएंट', मुंबई में 7 नए मरीज मिले

महाराष्ट्र में कोविड-19 का डेल्टा प्लस वैरिएंट चिंता बढ़ा रहा है. मुंबई में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 7 नए मरीज़ों के साथ  इसकी कुल संख्या अब 11 हो गई है. वहीं, महाराष्ट्र की बात की जाए तो यहां कुल 65 डेल्टा प्लस मरीज़ हैं. डेल्टा प्लस के बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीन के अभाव की खबरें सामने आ रही हैं. वहां सरकारी सेंटर से ख़फ़ा होकर लोग लौट रहे हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Delta Plus Variant COVID-19, First Death In Mumbai From Delta Plus, Mumbai Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com