एशियन क्रिकेट काउंसिल अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला बीते शनिवार (14 नवंबर 2026) को अल अमीरात में खेला गया. जहां भारत अंडर-19 टीम की भिड़ंत पाकिस्तान अंडर-19 टीम के साख हुई. यहां रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम एक विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. अल अमीरात में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसे भारतीय टीम ने 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका हासिल कर लिया. भारत की तरफ से विनिंग शॉट मोहित उल्वा के बल्ले से निकला. चौका लगाते हुए उन्होंने भारतीय टीम को विजयी बनाया.
टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को खूब छक्के चौके देखने को मिले. यहीं नहीं गेंदबाजों और बल्लेबाजों का भी बोलबाला रहा. अंडर-19 एशिया कप 2026 के समापन के बाद बात करें टूर्नामेंट के दौरान कौन से खिलाड़ी किस क्षेत्र में टॉप पर रहे तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
आर्यवीर सहवाग ने बनाए सबसे ज्यादा रन
अंडर-19 एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आर्यवीर सहवाग के नाम दर्ज रहा. उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से कुल पांच मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह पांच पारियों में 90.25 की औसत से 361 रन बनाने में कामयाब रहे.
अंडर-19 एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
361 रन - आर्यवीर सहवाग - भारत
345 रन - उस्मान खान - पाकिस्तान
243 रन - लक्ष्य राजेश रायचंदानी - भारत
235 रन - अहसान अल मुमिन - बांग्लादेश
167 रन - शाह फैसल रहीमी - अफगानिस्तान
नूर अली नियाजी ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट
अंडर-19 एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट नूर अली नियाजी के खाते में आए. उन्होंने अफगानिस्तान की तरफ से चार मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह सबसे ज्यादा 14 विकेट चटकाने में कामयाब रहे.
अंडर-19 एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-5 गेंदबाज
14 विकेट (चार मैच) - नूर अली नियाजी - अफगानिस्तान
14 विकेट (पांच मैच) - रिजवानुल्लाह - पाकिस्तान
13 विकेट (चार मैच) - तफिउल आलम तमीम - बांग्लादेश
11 विकेट (चार मैच) - इशान सूद - भारत
नौ विकेट (पांच मैच) - मोहम्मद सय्याम - पाकिस्तान
आर्यवीर सहवाग ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के
अंडर-19 एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड आर्यवीर सहवाग के नाम दर्ज रहा. जिन्होंने भारतीय टीम की तरफ से शिरकत करते हुए पांच पारियों में 16 छक्के लगाए.
अंडर-19 एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
16 छक्के - आर्यवीर सहवाग - भारत
11 छक्के - अब्दुल कादिर - पाकिस्तान
10 छक्के - अहसान अल मुमिन - बांग्लादेश
10 छक्के - नूरुल्लाह अयौबी - संयुक्त अरब अमीरात
सात छक्के - अर्जुन राजपूत - भारत
उस्मान खान ने लगाए सबसे ज्यादा चौके
अंडर-19 एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड उस्मान खान के नाम दर्ज रहा.पाक बल्लेबाज ने पांच मैच की पांच पारियों में सबसे ज्यादा 42 चौके लगाए.
अंडर-19 एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
42 चौके - उस्मान खान - पाकिस्तान
38 चौके - आर्यवीर सहवाग - भारत
27 चौके - लक्ष्य राजेश रायचंदानी - भारत
17 चौके - सुभान जखैल - अफगानिस्तान
17 चौके - अयान मिस्बाह - संयुक्त अरब अमीरात
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
दो शतक - उस्मान खान - पाकिस्तान
एक शतक - आर्यवीर सहवाग - भारत
एक शतक - अहसान अल मुमिन - बांग्लादेश
एक शतक - सुभान जखैल - अफगानिस्तान
एक शतक - अर्जुन राजपूत - भारत
एक शतक - हमजा जहूर - पाकिस्तान
सबसे ज्यादा फिफ्टी जमाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
तीन फिफ्टी - आर्यवीर सहवाग - भारत
तीन फिफ्टी - लक्ष्य राजेश रायचंदानी - भारत
दो फिफ्टी - शाह फैसल रहीमी - अफगानिस्तान
दो फिफ्टी - वीके विनीत - भारत
दो फिफ्टी - फरहान यूसुफ - पाकिस्तान
एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले टॉप-5 गेंदबाज
18 रन खर्च कर सात विकेट - तफिउल आलम तमीम - बांग्लादेश
सात रन खर्च कर छह विकेट - नूर अली नियाजी - अफगानिस्तान
30 रन खर्च कर पांच विकेट - कौशिका कुमारसिंघे - श्रीलंका
30 रन खर्च कर पांच विकेट - रिजवानुल्लाह - पाकिस्तान
42 रन खर्च कर पांच विकेट - नसीम खान - संयुक्त अरब अमीरात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं