विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2021

'हम किसान हैं, आतंकी नहीं' : दुर्गोत्‍सव पर कोलकाता के पूजा पंडाल में किसान आंदोलन-लखीमपुर मामले की झलक

दमदम पार्क भारत चक्र पंडाल के प्रवेश द्वार पर किसानों के ट्रैक्टर से खेत जोतने की एक विशाल प्रतिकृति लगायी गयी है जो उनके संघर्ष को दर्शाता है

'हम किसान हैं, आतंकी नहीं' : दुर्गोत्‍सव पर कोलकाता के पूजा पंडाल में किसान आंदोलन-लखीमपुर मामले की झलक
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata) का एक मशहूर दुर्गा पंडाल(Durga Puja) इस साल देश में कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन एवं साथ ही उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा की घटना को दर्शायेगा. शहर के उत्तरी भाग में दमदम पार्क भारत चक्र पंडाल के प्रवेश द्वार पर किसानों के ट्रैक्टर से खेत जोतने की एक विशाल प्रतिकृति लगायी गयी है जो उनके संघर्ष को दर्शाता है .उसके आसपास एक कार का एक स्केच है और उसके रास्ते में एक किसान लेटा है. नीचे बंगाली में लिखा है: मोटर गाड़ी उड़े धुलो नीचे पोरे चासीगुलो यानी कार धुंआ उड़ाती हुई जा रही है और किसान उसके पहिये के नीचे आ रहे हैं.

पंडाल में सैंकड़ों चप्पल हैं जो प्रदर्शन के बाद के दृश्य को दर्शाते हैं. दरअसल प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई होने पर कई लोगों की चप्पल छूट जाती हैं. मुख्य पंडाल में धान की प्रतिकृति है जो छत से लटक रही है.इस विषय की अवधारणा पेश करने वाले कलाकार अनिर्बान दास ने कहा कि आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले किसानों के नाम विशाल ट्रैक्टर पर कागज के छोटे-छोटे टुकड़ों पर लिखे हैं तथा ट्रैक्टर में पंख लगाये गये हैं.
उन्होंने कहा, ‘ये पंख बंधन से मुक्ति की इच्छा का प्रतीक हैं. '

पंडाल में एक अन्य पोस्टर अंग्रेजी में है जिसपर लिखा है, ‘हम किसान हैं न कि आतंकवादी, किसान अन्न सैनिक होते हैं.'पूजा समिति क सचिव प्रतीक चौधरी ने कहा कि वे किसानों के शोषण को सामने लाना चाहते हैं.

- - ये भी पढ़ें - -
* 'लखीमपुर हिंसा: विपक्ष के निशाने पर चल रहे केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने अमित शाह से की मुलाकात
* 'दूसरों की जिंदगी की कीमत पर उत्सव नहीं मना सकते', पटाखों पर SC की सख्त टिप्पणी
* 'पत्‍नी के पास जाने से रोका गया' : प्रियंका की गिरफ्तारी को लेकर रॉबर्ट वाड्रा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dumdum Park Bharat Chakra, Kolkata Durga Puja Pandal, Farmer Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com