द इंडियन SARS-CoV-2 जेनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने कहा है कि कोरोनावायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट का क्लस्टर भारत में मौजूद नहीं है. गौरतलब है कि भारत में अब तक Delta Plusवेरिएंट के 856 मामले मिले हैं. जानकारी के अनुसार, अब तक 51,651 सैंपल का एनालिसिस किया जा चुका है और इसमें 856 डेल्टा प्लस ( AY.1 - AY.12) के मामले हैं.अब तक देश में कुल 82,361 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई है. INSACOG के मुताबिक, हाल में इजरायल में AY.12 (डेल्टा प्लस का sub lineage) की वजह से मामले बढ़े और वहां केसों (cases)का क्लस्टर बन रहा था लेकिन भारत में फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गौरतलब है कि डेल्टा प्लस के अब तक 13 रूप बताए जा रहे हैं. महाराष्ट्र (Maharashtra) में इसके 3 रूप (strains)मिले हैं. जीनोम सिक्वेंसिंग में महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस के जो केस मिले हैं जिनमें डेल्टा प्लस के 3 रूप Ay.1, Ay.2, Ay.3 बताए जा रहे हैं बेहद संक्रमणशील डेल्टा वेरिएंट म्यूटेट होकर डेल्टा प्लस में बदला है, और अब वैज्ञानिकों ने इस डेल्टा प्लस वेरीयंट के 13 रूपों का पता लगाया है. इन 13 में से शुरुआती 3 रूप—Ay.1, Ay.2, Ay.3. महाराष्ट्र में मिले हैं.इस वेरिएंट के संक्रमण का प्रभाव समझने के लिए अभी महामारी के और अधिक विश्लेषण की जरूरत पड़ेगी. बताया जाता है कि इन तीनों में Ay.3 कुछ देशों में तेज़ी से फैलता दिखा है, मुंबई सहित महाराष्ट्र के तमाम ज़िले अलर्ट हैं.
बंगाल में कोविड टीकाकरण केन्द्र पर भगदड़ मचने से 25 लोग घायल
इस बीच, देश में कोविड-19 महामारी के मामलों में कुछ इजाफा देखने को मिला है. देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 मामलों (Covid-19 Cases) में 12.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच अचानक से मामलों में बढ़ोतरी ने सभी को चिंतित कर दिया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में गुरुवार को बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 47,092 मामले सामने आए, वहीं बुधवार को यह आंकड़ा 41,965 था. साथ ही देश में 509 लोगों की मौत हुई है, जबकि बुधवार को 460 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं