पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में मंगलवार को सैकड़ों स्थानीय निवासियों के एक टीकाकरण केंद्र में घुसने की कोशिश करने के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.
उन्होंने बताया, ‘धूपगुड़ी स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य द्वार खुलते ही कई लोगों ने एक-दूसरे को धक्का देकर अंदर जाने की कोशिश की, जिस कारण वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इस घटना में कई महिलाएं घायल हो गईं. हम मामले की जांच कर रहे हैं.'
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सैकड़ों लोग सुबह से ही टीकाकरण केंद्र के बाहर कतार में खड़े थे और सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी नियम का भी पालन नहीं किया गया.
भगदड़ मचने का कारण पूछे जाने पर, अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं. प्रारंभिक जांच के अनुसार, जो लोग कतार में थे, उन्होंने टीके की खुराक की कमी की आशंका में केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश की.''
अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के बाद केंद्र में टीकाकरण कार्यक्रम रोक दिया गया है.
दिल्ली में कोरोना के बाद पहली बार 1 सितंबर से खुलेंगे स्कूल, जानिए क्या कहते हैं पैरेंट्स
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं