विज्ञापन

दिल्ली में 100 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलेंगे, सीएम रेखा गुप्ता ने की घोषणा

दिल्ली में 100 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने का सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है. जहां झुग्गी वहीं मकान की नीति को भी आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार काम कर रही है. कच्ची कालोनी को नियमित करने के लिए प्रयास किए गए हैं.

दिल्ली में 100 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलेंगे, सीएम रेखा गुप्ता ने की घोषणा
Ayushman Arogya Mandir Delhi CM Rekha Gupta
Ndtv

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और खोलने की घोषणा की है. उन्होंने राजधानी में 1151 कच्ची कॉलोनियों को पक्का करके 45 लाख लोगों को राहत देने का काम आगे बढ़ाने की भी घोषणा की है. जहां झुग्गी वहीं मकान स्कीम को भी सरकार समय पर पूरा करेगी. आयुष्मान योजना के तहत दिल्ली में 9 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और 65 हजार लोगों को क्लेम भी दिया गया है. जन औषधि योजना और जन आरोग्य मंदिर योजना का लाभ भी मिल रहा है.  रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पिछली सरकार में नहीं मिला था. हमारी सरकार ने इसे लागू किया. कूडे का पहाड़ खत्म करने से लेकर यमुना सफाई में प्रधानमंत्री जी का सहयोग रहा है और इसके तहत 1200 करोड़ मिल रहा है.अमृत योजना के तहत 830 करोड़ मिल चुके हैं. 1600 करोड़ रुपये से 30 परियोजनाओं को मदद मिल रही है. एक लाख 25 हजार करोड़ की योजना से दिल्ली में सड़कों की आधारभूत ढांचे को मजबूत किया गया है.  

आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्या है

दिल्ली समेत देश भर में ग्रामीण और शहरी इलाकों के उप स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक बनाकर उन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उन्नत किया गया है. देश भर में अब तक 1.86 लाख से अधिक ऐसे केंद्र संचालित हैं. इन केंद्रों पर सीएचओ, नर्स और आशा कार्यकर्ताओं की टीम है.इसमें इलाज और घर-घर जाकर स्क्रीनिंग भी होती है. 
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 12 तरह की स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त हैं. इन स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को मुफ्त डॉक्टरी सलाह के साथ 100 से अधिक तरह की दवाएं और 63 तरह की जांचें मुफ्त की जाती हैं. 

स्वास्थ्य जांच मुफ्त 

हाई ब्लडप्रेशर, डायबिटीज के साथ तीन सामान्य कैंसर मुंह,स्तन और सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती जांच मुफ्त होती है.गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, प्रसव पूर्व देखभाल और शिशुओं का टीकाकरण मुफ्त होता है. केंद्र में कोई बड़ा डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो वहां से तकनीक की मदद से मरीज सीधे बड़े शहरों या जिला अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर वीडियो कॉल पर सलाह ले सकते हैं. 

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में फ्री सिलेंडर

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को जाम मुक्त करने के लिए भी काम आगे बढ़ाया गया है.दिल्ली के 73 लाख परिवारों को फ्री राशन के साथ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 3 लाख गैस कनेक्शन दिए गए हैं.परिवहन में 5100 इलेक्ट्रिक बसें चल रही है और उसमें भी केंद्र सरकार की मदद मिली है. गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में 1165 किमी का मेट्रो जाल फैला है. एक लाख 21 हजार करोड़ रुपये की लागत से मेट्रो के चारों फेज के लिए 27 हजार करोड़ रुपए दिया गया है. दिल्ली NCR राज्यों और EV पॉलिसी को बनाने में केंद्र सरकार से मदद मिली है. खासतौर पर दिल्ली में डीजल ट्रक की जगह ई ट्रक  को बदलने में केंद्र सरकार की बड़ी भूमिका है.

एसआईआर विरोध को लेकर विपक्ष पर सवाल

रेखा गुप्ता ने कहा, SIR देश में पहली बार नहीं हो रहा है. चुनाव आयोग ही करवाता रहा है और ये प्रक्रिया हमेशा होती रही है. वर्ष 2002 में SIR हुआ था और अब जनता ने कांग्रेस और आम आदमीं पार्टी दोनों को नकार दिया.आम आदमी पार्टी धरना किंग है और पंजाब में कानून व्यवस्था क्या है, ये किसी से छिपी नहीं है. पूरे देश को अपनी राजनीतिक आकांक्षा से दिल्ली को नुकसान पहुंचा रहे हैं. तमिलनाडु और केरल में सरकार आपकी बनी है तो क्या वहां SIR नहीं हुआ था. कॉकरोच पार्टी आम आदमीं पार्टी की बी टीम है. ये अराजक पार्टियां हैं, कभी पत्रकार को मारते हैं तो कभी पुलिस को, सेना की भूमिका पर सवाल उठाते हैं. JNU के प्रोफेसर के मुद्दे पर राहुल गांधी खामोश हो जाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi CM Rekha Gupta, Ayushman Arogya Mandir, Delhi News, JJ Clusters Delhi, Yamuna Safai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height