- रविवार को अमित शाह ने की थी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि
- थरूर ने उनके निजी अस्पताल में शामिल होने पर उठाया सवाल
- कहा; एम्स जैसे सार्वजनिक संस्थानों को 'संरक्षण' देने की है जरूरत
Coronavirus Pandemic: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को (Amit Shah) निजी अस्पताल मेदांता में भर्ती कराने पर सवाल उठाया है. थरूर ने कहा है, "सार्वजनिक संस्थानों को शक्तिशाली करने की जरूरत है क्योंकि ये जनता के विश्वास को प्रेरित करते है." सूत्रों के अनुसार, 55 वर्षीय अमित शाह को रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और उन्हें गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल ( Medanta Hospital in Gurgaon)में भर्ती कराया गया है. रविवार को एक ट्वीट में, गृह मंत्री शाह ने कहा था कि उनका स्वास्थ्य "ठीक" है, लेकिन उन्हें "डॉक्टरों की सलाह पर" अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. उन्होंने यह भी अनुरोध किया था कि पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोग कृपया आइसोलेट हो जाएं और अपनी जांच करवाएं."
कांग्रेस में 'घमासान' के बाद पूर्व PM मनमोहन सिंह के बचाव में उतरे शशि थरूर समेत अन्य नेता
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गृह मंत्री शाह के निजी अस्पताल में भर्ती होने पर सवाल उठाते हुए सवाल किया है कि वे (शाह) दिल्ली के प्रमुख AIIMS में भर्ती क्यों नहीं हुए. थरूर ने ट्वीट में लिखा, "आश्चर्य है कि बीमार होने पर हमारे गृह मंत्री ने एम्स (AIIMS) में नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्य के एक निजी अस्पताल को कैसे चुना? सार्वजनिक संस्थानों को जनता के आत्मविश्वास को प्रेरित करने के लिए शक्तिशाली संस्थानों को 'संरक्षण देने' जाने की आवश्यकता है."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
True. Wonder why our Home Minister, when ill, chose not to go to AIIMS but to a private hospital in a neighbouring state. Public institutions need the patronage of the powerful if they are to inspire public confidence. https://t.co/HxVqdREura
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) August 3, 2020
गौरतलब कि देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. इस बीच कई राजनेता भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं.कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं अऔर क्रमशः बेंगलुरु और भोपाल में निजी अस्पतालों में भर्ती हैं. जहां जबकि 77 वर्षीय येदियुरप्पा को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं 61 वर्षीय शिवराज चौहान को भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भारत में कोरोना वायरस के केसों की संख्या 18 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी हैं, इसमें एक्टिव केसों की संख्या 5 लाख 79 हजार के आसपास है. महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश इस समय कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.
गुड़गांव के मेदांता में भर्ती हैं गृह मंत्री अमित शाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं