- 14 अप्रैल को खत्म होगा 21 दिन का लॉकडाउन
- कोरोना के प्रकोप को चलते इसे बढ़ाने पर हो रहा विचार
- कुछ राज्य इस बारे में कर चुके हैं अनुरोध
Coronavirus Outbreak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश के विपक्षी नेताओं के साथ मीटिंग की. इसमें देश में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के मद्देनजर इस महामारी से बचाव के उपायों और लॉकडाउन (Lockdown)के मुद्दे पर चर्चा की गई. गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर पांच हजार के पार पहुंच गई है .वीडियो लिंक के जरिये पिछले कुछ दिनों की गई मीटिंग के सिलसिले को बढ़ाते हुए पीएम ने बुधवार को विपक्षी नेताओं से बातचीत की.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जो नेता शामिल हुए, उसमें कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंधोपाध्याय, शिवसेना के संजय राउल, समाजवादी पार्टी के राममोपाल यादव, बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा, लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान, एनसीपी नेता शरद पवार और डीएमके नेता टीआर बालू शामिल थे, इसमें लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए का हिस्सा है गौरतलब है कि देश में कोरोना से बचाव के लिए इस समय 14 अप्रैल तक का लॉकडाउन जारी है. ऐसे समय जब देश में कोरोना के केसों की संख्या में इजाफा हुआ है, लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर विचार हो रहा है. यूपी, तेलंगाना जैसे कुछ राज्यों में भी लॉकडाउन को बढ़ाने का अनुरोध किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया?
पिछले सप्ताह पीएम ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनजी सहित कुछ अन्य नेताओं से चर्चा की थी और देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को करने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में सुझाव मांगे थे. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील, प्रणब मुखर्ज और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और एचडी देवेगोड़ा के साथ भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा की थी. कोरोना वायरस की महामारी के कारण देश में अब तक 149 लोगों की मौत हुई है, इसमें से 35 मौतें पिछले 24 घंटों में हुई हैं. एक दिन में कोरोना वायरस के चलते देश में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. देश में 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म होगा. पीएम की शनिवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली दूसरी बैठक में लॉकडाउन पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं