केंद्र सरकार ने राज्यों को कोरोनावायरस (Coronavirus in india) से निपटने के लिए बड़े फाइनेंशियल पैकेज जारी किया है. कोरोना को लेकर जारी किए गए इस आर्थिक पैकेज की दूसरी किश्त में राज्यों को 890.32 करोड़ की मदद दी गई है. ऐसा बताया जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर मज़बूज करने के लिए 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को ये मदद जारी की है. बता दें कि 24 मार्च को 15000 करोड़ रुपये के फंड की घोषणा की गई थी जो केंद्र की तरफ से राज्यों को दिए जाने थे. इसी सिलसिले में 3000 करोड़ रुपए की पहली इंस्टॉलमेंट अप्रैल में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी की गई थी.
कोरोनावायरस (Coronavirus) से लड़ाई के लिए केंद्र सरकार की तरफ से जारी इस इमरजेंसी पैकेज से कई राज्यों को आर्थिक मदद मिलेगी. राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस फंड का इस्तेमाल अस्पतालों के लिए बेड, कोरोना की टेस्टिंग किट और पीपीई (Personal protective equipment) किट जैसी चीजों को खरीदने में कर सकेंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस पैकेज का इस्तेमाल COVID-19 इमरजेंसी रेस्पांस में होगा. शुरुआत में 7774 करोड़ रुपये का इस्तेमाल होगा. इसके बाद बाकी बची रकम 7226 करोड़ साल 2024 तक समय-समय पर खर्च किए जाएंगे. इससे पहले केंद्र सरकार कोविड-19 के इलाज, इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरे खर्चों के लिए 4113 करोड़ रुपये दे चुकी है.
बता दें कि भारत में कोरोनावायरस (Covid-19 in India update) के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. गुरुवार को सामने आए आंकड़ों ने एक बार फिर इस संक्रमण से निजात पाने की चिंताओं को बढ़ा दिया है. पिछले 24 घंटे के आंकड़ों की बात करें तो देश में 56 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए है, वहीं इस संक्रमण से 24 घंटे में 904 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 19 लाख 64 हजार 536 लोग संक्रमित हो चुके हैं.
पिछले 24 घंटे में ही 56 हजार 282 लोगों के संक्रमित होने का आंकड़ा सामने आया है. जबकि देशभर में अभी तक कोरोनावायरस से 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस 904 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा 40 हजार 699 हो गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं