Coronavirus Cases in India Update: कोविड-19 के नए मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में (सोमवार सुबह 8 बजे से लकेर मंगलवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना संक्रमण के 12584 नए मामले सामने आए हैं. 18 जून के बाद यह एक दिन में आए सबसे कम नए मामले हैं. 18 जून को देश में 12,881 नए मामले सामने आए थे. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10479179 हो गई है. मरीजों के ठीक होने की ऊंची दर के चलते देश में इस महामारी के एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है. मंत्रालय के अनुसार देश में इस वक्त 2 लाख 16 हजार 558 एक्टिव केस हैं. जोकि कुल मामलों का महज 2.07 फीसदी है. वहीं इस दौरान 167 लोगों की मौत हुई है और कुल मृतकों की संख्या 151327 हो गई है.
Read Also: एम्स ने कोविड-19 संकट के दौरान बड़ा योगदान दिया : हर्षवर्द्धन
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 18,385 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं. देश में अब तक इस महामारी के 1011294 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर आज की तारीख में सुधरकर 96.49 फीसद हो चुकी है.
बताते चलें कि कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध का आगाज करते हुए देश में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने जा रहा है. इसके मद्देनजर ‘कोविशील्ड' वैक्सीन की पहली खेप आज सुबह ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' से पुणे हवाई अड्डे के लिए रवाना की गई. पुणे हवाईअड्डे से इन वैक्सीन को हवाई मार्ग के जरिए भारत के अन्य हिस्सों में पहुंचाया जाएगा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह 10 बजे कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची.
Video: कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खेप निकाली गई, अन्य राज्यों में पहुंचेगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं