देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस (Congress) इन दिनों नेतृत्व संकट से गुजर रही है. कांग्रेस के जी-23 नेताओं की ओर से यह बात उठाने के बाद अब दूसरे दल भी कुछ इसी तरह की बात कह रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने मंगलवार को कांग्रेस को नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमजोर हो गई है. देश को बचाने के लिए कांग्रेस को जगाना होगा और मजबूती से खड़ा होना होगा.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला ने कहा, "कांग्रेस कमजोर हो गई है. मैं यह ईमानदारी से यह कह रहा हूं. अगर वे देश को बचाना चाहते हैं तो कांग्रेस को उभरना होगा और मजबूती के साथ खड़ा होना होगा. उन्हें लोगों की तकलीफों पर ध्यान देना होगा. यह सब घर पर बैठकर नहीं होगा."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Congress has become weak. I am saying this honestly. Congress will have to wake up and stand strong if they want to save the country. They will have to look after problems faced by people. This won't happen while sitting at home: National Conference President Farooq Abdullah pic.twitter.com/jPggAtxWL2
— ANI (@ANI) March 23, 2021
बता दें कि पिछले साल कांग्रेस के नेताओं के एक समूह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी. इस चिट्ठी पर 23 नेताओं ने हस्ताक्षर किए थे. इस पत्र में कांग्रेस नेतृत्व, पार्टी संगठन और आंतरिक चुनावों में बड़े बदलाव का आह्वान किया गया था. इनमें गुलाम बनी आजाद, आनंद शर्मा और कपिल सिब्बल समेत अन्य नेता शामिल थे.
READ ALSO: देखिए : विवाह समारोह में कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ थिरकते नजर आए फारूक अब्दुल्ला
पिछले महीने जम्मू में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, सच्चाई ये है कि हम कांग्रेस को कमजोर होता देख रहे हैं. इसलिए हम सब यहां एकजुट हुए हैं. हम पहले भी एक साथ आए थे और हम सबको पार्टी को मजबूत बनाना है.
वीडियो: कांग्रेस के असंतुष्ट नेता जम्मू में एकजुट हुए, पार्टी नेतृत्व को दिखाए बागी तेवर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं