विज्ञापन

हैदराबाद सम्मेलन के जरिए कांग्रेस भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा दे रही है : मदन राठौड़

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विदेशी हस्तक्षेप को बढ़ावा देकर भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है.

हैदराबाद सम्मेलन के जरिए कांग्रेस भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा दे रही है : मदन राठौड़
मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है.
  • राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर भारत विरोधी एजेंडा आगे बढ़ाने का गंभीर आरोप लगाया
  • सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी हुई जिसे मदन राठौड़ ने चिंताजनक बताया
  • भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस देश की बढ़ती वैश्विक पहचान स्वीकार नहीं कर पा रही है और उसे बदनाम कर रही है

हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने दावा किया कि सम्मेलन में ऐसे विदेशी प्रतिनिधियों को बुलाया गया जिनका भारत से जुड़े कई संवेदनशील मुद्दों पर रुख पहले भी विवादों में रहा है.

विदेशी प्रतिनिधियों को बुलाने पर उठाए सवाल

मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसने किन उद्देश्यों से विभिन्न देशों के पूर्व मंत्रियों और नेताओं को सम्मेलन में आमंत्रित किया. उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें कुछ ऐसे लोग भी शामिल थे जिन्होंने अतीत में भारत की नीतियों और फैसलों की आलोचना की है.

भाजपा नेता ने नीदरलैंड के पूर्व विदेश मंत्री बर्ट कोएंडर्स, इक्वाडोर के पूर्व विदेश मंत्री गिलाउम लॉन्ग, इंडोनेशिया के पूर्व मंत्री अनीस बासवेदान, मलेशिया की पूर्व सांसद नुरुल इज्जाह अनवर, पुर्तगाल की पूर्व मंत्री मारिया जोआओ रोड्रिग्स और अमेरिकी राजनयिक पैट्रिक गैस्पर्ड को आमंत्रित किए जाने पर सवाल उठाए.

प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी पर जताई आपत्ति

राठौड़ ने दावा किया कि सम्मेलन के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों और कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भारतीय धरती पर देश के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की गतिविधियां चिंताजनक हैं.

भारत की उपलब्धियों का किया जिक्र

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आर्थिक मजबूती और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. उनके अनुसार देश की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को कांग्रेस स्वीकार नहीं कर पा रही है और इसी वजह से वह ऐसे मंचों का इस्तेमाल कर रही है.

कश्मीर, CAA और परमाणु परीक्षण का भी जिक्र

राठौड़ ने कहा कि सम्मेलन में शामिल कुछ विदेशी हस्तियों ने पहले भारत के परमाणु परीक्षण, कश्मीर और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) जैसे मुद्दों पर ऐसे बयान दिए थे जिनसे भारत के हितों को लेकर सवाल खड़े हुए थे. उनके मुताबिक कांग्रेस को बताना चाहिए कि ऐसे लोगों को मंच देने के पीछे उसकी क्या मंशा है.

कांग्रेस पर लगाया छवि खराब करने का आरोप

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि जनता के बीच राजनीतिक समर्थन खोने के बाद कांग्रेस अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाकर कांग्रेस को कोई राजनीतिक फायदा नहीं मिलेगा और ऐसी रणनीति से उसकी सत्ता में वापसी भी संभव नहीं है.

यह भी पढ़ें | जब राहुल गांधी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर उसी रेस्तरां पहुंचे, जहां मिले थे राजीव और सोनिया, तब क्या हुआ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress News, Madan Rathore News, India Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com