विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार कार्यकर्ता तय करेंगे BJP से किसको मिलेगा टिकट! समझ लीजिए पार्टी की रणनीति

यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. PM मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन चुनावी मैदान में उतरेंगे. कार्यकर्ताओं पर फोकस होगा और उनके फीडबैक के आधार पर टिकट बांटे जाएंगे.

यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार कार्यकर्ता तय करेंगे BJP से किसको मिलेगा टिकट! समझ लीजिए पार्टी की रणनीति
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी की 'महातैयारी'
Photo: NDTV
  • भारतीय जनता पार्टी यूपी चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी कर रही है.
  • बड़े नेताओं के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, अगले महीने से दौरा शुरू होगा.
  • ब्रज, पश्चिम, कानपुर-बुंदेलखंड, काशी, अवध और गोरखपुर में यात्रा निकाली जाएगी.
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दल तैयारी में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी भी रणनीति तैयार कर रही है. बीजेपी के टॉप नेताओं की मीटिंग में रणनीति को अंतिम रूप दिया गया है. पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन चुनावी मैदान में उतरेंगे. इन बड़े नेताओं के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और अगले महीने से दौरा शुरू हो जाएगा. भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने के लिए पूरी ताकत लगाने की तैयारी कर रही है. बूथ सम्मेलनों के जरिए कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा जाएगा. शक्ति केंद्रों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और गृह मंत्री अमित शाह इन सम्मेलनों को संबोधित करेंगे.

यूपी में 'आशीर्वाद यात्रा'

बीजेपी ने तैयारी की है कि उत्तर प्रदेश के सभी छह इलाकों में 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाली जाएगी. ब्रज, पश्चिम, कानपुर-बुंदेलखंड, काशी, अवध और गोरखपुर क्षेत्रों में यह यात्रा निकाली जाएगी. यात्राओं की कमान राज्य के सीनियार नेता संभालेंगे. सभी यात्राओं का समापन लखनऊ में एक बड़ी रैली करके किया जाएगा, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित कर सकते हैं. 

राज्य मंत्रियों को दी गई अहम जिम्मेदारी

राज्य सरकार के सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है. वे हर जिले में बीजेपी के सीनियर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और रणनीति तैयार करेंगे. कार्यकर्ताओं को रणनीति से जोड़ा जाएगा और उनका सम्मान किया जाएगा.

इस बार बीजेपी का फोकस मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं पर होगा. उनकी बातें सुनी जाएंगी और 'कार्यकर्ता सर्वोपरि' के संकल्प के साथ आगे बढ़ाया जाएगा. 'कार्यकर्ता प्रथम' की सोच को आगे रखा जाएगा. मुलाकात में इन कार्यकर्ताओं से संगठन और सरकार के बारे में फीडबैक लिया जाएगा और इसी के आधार पर टिकट बंटवारा किया जाएगा.

हर जिले में यूट्यूबर और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म के इंफ्लुएंसर्स की पहचान की जाएगी. पार्टी अपनी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए इन इंफ्लुएंसर्स की मदद लेगी. मथुरा की योजना बैठक में इस रणनीति पर मुहर लगाई गई है.

छूटे गए वोटरों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल कराने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाएगा. कानून व्यवस्था, सुरक्षा, सम्मान, रोजगार और किसान हित पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे.

यह भी पढ़ें | यूपी पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद मई में होंगे, यूपी कैबिनेट आज अध्यादेश को दे सकती है मंजूरी

यह भी पढ़ें | UP Voter List 2026: यूपी में मतदाता सूची का नया ड्राफ्ट जारी, 13.58 करोड़ कुल वोटर; जानें 10 बड़ी बातें

यह भी पढ़ें | राहुल-अखिलेश की मुलाकात के बाद टली कांग्रेस-सपा की बैठक, अब अगले हफ्ते होगी सीट शेयरिंग पर बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Election, Uttar Pradesh, UP Politics, UP Politics BJP Vs Congress, Bhartiya Janata Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com