उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई तथा 90 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 से सुल्तानपुर तथा मेरठ में एक-एक मरीज की मृत्यु हुई है. इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,704 हो गई है. रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 90 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है.
Delta Variant: कोरोना से मिली राहत पर डेल्टा वेरिएंट ने लगाया ब्रेक, पूरी दुनिया में गहराई चिंता
सबसे ज्यादा 10 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं. इसके अलावा प्रयागराज में नौ तथा सुल्तानपुर में आठ मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वक्त की 1,428 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में दो लाख 56 हजार 975 नमूने जांचे गए.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
VIDEO: तीसरी लहर को रोकने के लिए 80 लाख से एक करोड़ वैक्सीन डोज हर रोज लगानी जरूरी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं