- अखिलेश यादव ने जेल में आजम खां से मुलाकात की और कहा कि आजम खां उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहेंगे
- उन्होंने मौलाना जौहर अली यूनिवर्सिटी पर हुए बंदीकरण की निंदा करते हुए पीडीए सरकार के खिलाफ आवाज उठाई
- अखिलेश ने कहा कि सपा ने रामपुर विधानसभा सीट के लिए अभी तक उम्मीदवार तय नहीं किया है और बातचीत जारी है
सपा नेता अखिलेश यादव गुरुवार को रामपुर पहुंचे. उन्होंने सपा के संस्थापक सदस्य आजम खां से जेल में जाकर मुलाकात की और इसके बाद मीडिया से भी बात की. इस दौरान उन्होंने आजम खां के राजनीतिक महत्व पर भी इशारों में बड़ा संकेत दे दिया. अखिलेश यादव ने कहा- आज़म थे , हैं , रहेंगे. इस तरह उन्होंने संकेत देने का प्रयास किया कि आजम खां उनके लिए महत्वपूर्ण बने रहेंगे. बीते कुछ दिनों में आजम खां को लेकर सवाल उठे थे कि आखिर सपा उनके बचाव में कोई बात क्यों नहीं कर रही है. ऐसे में आजम खां को लेकर अखिलेश यादव का यह बयान कई कयासों को जवाब देने वाला माना जा रहा है.
इस दौरान अखिलेश यादव ने मौलाना जौहर अली यूनिवर्सिटी पर हुए एक्शन को लेकर भी बात की. सपा नेता ने कहा कि सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए पीडीए की सरकार बनने वाली है. इन लोगों ने मौलाना जौहर अली के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी को बंद किया है. राज्य में 26 हजार स्कूल बंद कर दिए. हालात ऐसे हैं कि अस्पतालों में सांड घूम रहे हैं. यहां ऐसी स्थिति है कि अस्पतालों को ही इलाज की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पीडीए की सरकार आने के बाद समाज के सभी वर्गों के साथ अन्याय किया जाएगा. सभी लोग इंतजार कर रहे हैं कि इस सत्ता को बदल दिया जाए.
क्या रामपुर विधानसभा सीट को लेकर भी आजम खां से भी बात हुई थी? इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी तो सभी 403 सीटों पर बात हुई. अभी से क्या बताएं कि रामपुर विधानसभा सीट से किसे उतारा जाएगा. उन्होंने कहा कि आजम खां ने कोई सीट नहीं मांगी, लेकिन कुछ सुझाव जरूर दिए हैं. उन्होंने कहा कि भले ही आजम खां पर फर्जी मुकदमे लादे गए हैं, लेकिन एक दिन पूरा सच सामने आ जाएगा. भले ही वक्त लग रहा है, लेकिन एक दिन सच्चाई जरूरी सामने आ ही जाएगी. आजम खां के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम सभी लोग साथ हैं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
उन्होंने कहा कि सभी लोग चाहते है कि आबादी के साथ आरक्षण मिल जाए. सपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को हटाना चाहती है. इनका यूपी से सफाया होने जा रहा है. ये कोई भी साजिश कर लें, इन्हें जाना ही होगा. इतने झूठे मुकदमे किसी और परिवार के खिलाफ नहीं हुए, जितने आजम खां साहब की फैमिली पर हुए हैं. अखिलेश यादव ने इस दौरान आजम खां के कई समर्थकों से मुलाकात की और उनके परिवार के सदस्यों से भी बात की. अखिलेश यादव का यह रामपुर दौरा अहम था क्योंकि इस जिले में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM भी काफी सक्रिय है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं