विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2025

गर्मियों में नहीं पीनी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत बिगड़ने में नहीं लगेगा टाइम

Drinks To Avoid In Summer: अगर आप खुद को हमेशा हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं तो आइए जानते हैं उन 5 ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें गर्मियों में पीने से बचना चाहिए.

गर्मियों में नहीं पीनी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत बिगड़ने में नहीं लगेगा टाइम

Drinks To Avoid In Summer: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी हो जाता है. लेकिन, कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन इस मौसम में आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. ये चीजें शरीर का तापमान बढ़ा देती हैं, जिससे डिहाइड्रेशन, अपच और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आप खुद को हमेशा हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं तो आइए जानते हैं उन 5 ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें गर्मियों में पीने से बचना चाहिए.

गर्मियों में नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

1. चाय और कॉफी

इनमें मौजूद कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट करता है और गर्मी में पसीना ज्यादा निकलने से पानी की कमी हो सकती है.

2. शराब

शराब शरीर का तापमान बढ़ाती है और डिहाइड्रेशन को तेज करती है, जिससे चक्कर, थकान और सिरदर्द हो सकता है.

यह भी पढ़ें: दूध में किशमिश भिगोकर खाने के चमत्कारिक फायदे, इन 5 लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं

3. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

इनमें चीनी और कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को ठंडक देने के बजाय और अधिक गर्म कर देती है.

4. एनर्जी ड्रिंक्स

इनमें कैफीन, शुगर और अन्य स्टिमुलेंट्स होते हैं, जो शरीर को अस्थायी ऊर्जा तो देते हैं, लेकिन बाद में थकावट और डिहाइड्रेशन बढ़ा सकते हैं.

5. बहुत ठंडा पानी या बर्फ वाला ड्रिंक

बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है और गले में खराश या जुकाम की समस्या हो सकती है.

गर्मियों में शरीर को ठंडा और स्वस्थ रखने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ताजे फलों के रस जैसे प्राकृतिक पेय सबसे बेहतर विकल्प हैं.

Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drinks To Avoid In Summer, What Not To Drink In Hot Weather, Summer Drinks That Harm Health, Beverages To Skip During Heatwave, Unhealthy Summer Drink Habits, Harmful Effects Of Cold Drinks In Hot Weather, Worst Drinks For Digestion In Summer, Summer Beverages That Cause Dehydration, Drinks That Increase Body Heat In Summer, Chilled Water Side Effects In Summer, Soft Drinks And Dehydration Risk, Caffeine Drinks To Avoid In Heat, Alcohol And Heatstroke Connection, Summer Health Tips For Hydration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com