Nautapa me Dahi Khana Chahiye Ya Nahi: गर्मी का कहर अपने चरम पर है. हर रोज IMD भी तापमान बढ़ने और गर्मी के भीषण होने की चेतावनी दे रहा है और लोगों को सुरक्षित रहने के लिए टिप्स दे रहा है. बता दें कि 25 मई से नौतपा शुरू होने वाला है और ये 9 दिन सबसे गर्म दिन माने जाते हैं. इन 9 दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है. इन 9 दिनों में भी लोग शरीर को ठंडा रखने और बीमार होने से बचने के लिए हर तरह के घरेलू तरीके अपनाते हैं और साथ ही खान-पान का भी खास ख्याल रखते हैं.
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग दही, छाछ, लस्सी और नींबू पानी जैसी चीजों का सेवन करना बढ़ा देते हैं. ये सभी शरीर को ठंडक देने के लिए जाने जाते हैं. इस बात में कोई शक नहीं है कि इन सभी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन तभी जब आप इसका सेवन सही समय और सही तरीके से करते हैं. अगर इन चीजों को गलत समय पर या जरूरत से ज्यादा सेवन कर लिया जाए, तो फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है. तो चलिए जानते हैं इनका सेवन करने का सही तरीका क्या है, जिससे ये शरीर को फायदा पहुचाएं.
नींबू पानी

नींबू-पानी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. ये शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है. लेकिन गर्मी के मौसम में कई लोग खाली पेट नींबू-पानी का सेवन कर लेते हैं. लेकिन जिन लोगों को पहले से एसिडिटी, गैस या पेट में जलन की दिक्कत है, तो उनके लिए ज्यादा नींबू का सेवन पेट की परेशानी को बढ़ा सकता है. खासकर अगर आप तेज धूप से लौटने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा खट्टा या बर्फ वाला नींबू पानी का सेवन करते हैं तो ये शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है.
दही और छाछ
इसी तरह से दही और छाछ का सेवन सही तरीके से करना भी बेहद जरूरी है. दिन के समय में दही का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन रात के समय दही का सेवन करने से कई लोगों को गले में खराश, बलगम या भारीपन महसूस हो सकता है. वहीं जरूरत से ज्यादा छाछ का सेवन करने से बार-बार पसीना आना, कमजोरी या शरीर में नमक की कमी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें: हीट वेब क्या होती है? कैसे पहचानें लू लगने के लक्षण, जानें बचाव के आसान तरीके
वैसे तो दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन हर इंसान का शरीर अलग होता है. कई लोगों की दही सूट नहीं करता है. इसलिए अपनी डाइट खुद से तय करने की बजाय किसी एक्सपर्ट से सलाह लें. अगर आपको पहले से सर्दी, खांसी, गले की परेशानी या पेट से जुड़ी दिक्कत है, तो इन चीजों का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए.
इसके साथ ही एक बड़ी गलती जो अमूमन लोग करते हैं, वो है कि बाहर धूप से आकर सीधे फ्रिज का ठंडा छाछ या बर्फ वाला नींबू पानी पी लेते हैं. ऐसा करने से शरीर का टेंपरेचर अचानक बदल जाता है, जिस वजह से सिरदर्द, गले में दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है. गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है, लेकिन किसी भी चीज का ज्यादा सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए नौतपा में दही, छाछ और नींबू पानी जरूर लें, लेकिन सही समय और सही मात्रा में. तभी ये शरीर को राहत देंगे, वरना सेहत बिगाड़ भी सकते हैं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं