विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2025

दूध में किशमिश भिगोकर खाने के चमत्कारिक फायदे, इन 5 लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं

Doodh Me Bheegi Kishmish Ke Fayde: यह एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और ऑलओवर हेल्थ को बेहतर करता है. आइए जानते हैं किन लोगों के लिए ये ज्यादा फायदेमंद है.

दूध में किशमिश भिगोकर खाने के चमत्कारिक फायदे, इन 5 लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं
Doodh Me Bheegi Kishmish Ke Fayde: यह नुस्खा शरीर को कई चमत्कारिक लाभ दे सकता है.

Doodh Me Bheegi Kishmish Ke Fayde: दूध और किशमिश दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन जब इन्हें एक साथ मिलाकर सेवन किया जाए, तो यह शरीर को कई चमत्कारिक लाभ दे सकता है. खासकर जब किशमिश को रातभर दूध में भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाए, तो यह मिश्रण पाचन, इम्यूनिटी, हड्डियों और एनर्जी लेवल को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह उपाय खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो एनीमिया, हड्डियों की कमजोरी, पाचन समस्याएं, थकान या कमजोर इम्यून सिस्टम से जूझ रहे हैं. यह एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और ऑलओवर हेल्थ को बेहतर करता है.

दूध में भीगी किशमिश खाने के फायदे (Benefits of Eating Raisins Soaked In Milk)

1. एनीमिया से पीड़ित लोग

किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है. दूध के साथ इसका सेवन शरीर में आयरन के अवशोषण को और बेहतर बनाता है.

2. कमजोर हड्डियों वाले लोग

दूध में कैल्शियम और किशमिश में बोरॉन पाया जाता है, जो मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाते हैं.

यह भी पढ़ें: अगर आप भी बार-बार करते हैं ये 5 काम, तो लिवर जल्दी हो जाएगा खराब, कही आपकी तो नहीं ये आदतें

3. पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोग

भीगी हुई किशमिश में फाइबर होता है, जो कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है. दूध के साथ इसका सेवन आंतों की सफाई में भी मदद करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

4. इम्यूनिटी कमजोर होने पर

किशमिश और दूध दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाते हैं.

5. थकान और कमजोरी महसूस करने वाले लोग

किशमिश में ग्लूकोज और फ्रक्टोज जैसे प्राकृतिक शुगर होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं. दूध के साथ लेने पर यह और भी असरदार हो जाता है.

यह भी पढ़ें: बाल झड़ रहे हैं लगातार, तो किचन में मौजूद ये 3 चीजें करेंगी कमाल, जान लीजिए इस्तेमाल करने का तरीका

कैसे करें सेवन?

  • रात में 5-7 किशमिश को एक गिलास दूध में भिगो दें.
  • सुबह खाली पेट दूध के साथ किशमिश खाएं.
  • नियमित सेवन से कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस होगा.

अगर आप भी इन पांच में से किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो दूध में किशमिश भिगोकर खाना आपकी सेहत के लिए एक प्राकृतिक और असरदार उपाय हो सकता है.

Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doodh Me Bheegi Kishmish Ke Fayde, Raisins Soaked In Milk Benefits, Kishmish Milk Health Benefits, Raisins In Milk For Energy And Immunity, Kishmish Doodh For Anemia And Digestion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com