विज्ञापन

Heatwave Diet Alert: गर्मी में बच्चों को भूलकर भी न खिलाएं ये 8 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत

Avoid giving these foods to kids in summers: गर्मी में बच्चों की डाइट का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. गलत खानपान से डिहाइड्रेशन और पेट की समस्या जल्दी हो सकती है. इसलिए बच्चों को हेल्दी बनाए रखने के लिए, उन्हें इन खाने पीने की चीज़ों से रखें दूर.

Heatwave Diet Alert: गर्मी में बच्चों को भूलकर भी न खिलाएं ये 8 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत
Avoid giving these foods to kids in summers
Pexels

Avoid giving these foods to kids in summers: गर्मी का मौसम बच्चों के लिए काफी चुनौती भरा होता है. इस दौरान उनका शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होता है और पाचन तंत्र भी कमजोर पड़ जाता है. ऐसे में खानपान में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी बन सकती है. कई बार माता-पिता अनजाने में बच्चों को ऐसी चीजें खिला देते हैं जो गर्मी में उनके लिए नुकसानदायक साबित होती हैं. इसलिए जरूरी है कि इस मौसम में बच्चों की डाइट पर खास ध्यान दिया जाए और कुछ चीजों से उन्हें दूर रखा जाए.

1. आइसक्रीम और बहुत ठंडी चीजें

गर्मी में बच्चों को आइसक्रीम बहुत पसंद आती है, लेकिन ज्यादा ठंडी चीजें गले में इंफेक्शन और सर्दी-खांसी का कारण बन सकती हैं. इससे बच्चों की इम्युनिटी भी कमजोर हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

2. कोल्ड ड्रिंक और सोडा

कोल्ड ड्रिंक में हाई शुगर और केमिकल्स होते हैं. ये शरीर को हाइड्रेट नहीं करते बल्कि डिहाइड्रेशन बढ़ा सकते हैं. बच्चों के लिए ये एक अनहेल्दी ऑप्शन है.

3. तला-भुना खाना

पकौड़े, चिप्स और समोसे जैसे तले-भुने फूड्स गर्मी में भारी पड़ते हैं. इन्हें पचाने में दिक्कत होती है और इससे पेट दर्द या गैस की समस्या हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

यह भी देखें: Tips To Keep Floor Cool At Home: गर्मी में फर्श को ठंडा रखने के लिए आजमाएं आसान उपाय, पोछे के पानी में मिलाएं ये चीजें

4. ज्यादा मसालेदार खाना

स्पाइसी फूड्स शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं. बच्चों को ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना देने से उन्हें पेट में जलन और असहजता महसूस हो सकती है.

5. बासी खाना

गर्मी में खाना जल्दी खराब हो जाता है. बासी खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है, जो बच्चों के लिए गंभीर हो सकता है.

6. पैकेज्ड जूस

बाजार में मिलने वाले जूस में असली फलों की मात्रा कम और शुगर ज्यादा होती है. ये बच्चों की सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं.

7. फास्ट फूड

बर्गर, पिज्जा और नूडल्स बच्चों को पसंद आते हैं, लेकिन इनमें पोषण की कमी होती है. गर्मी में ये शरीर को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

8. ज्यादा मीठी चीजें

अधिक मिठाई और चॉकलेट खाने से बच्चों में सुस्ती और पानी की कमी बढ़ सकती है. इससे उनकी भूख भी कम हो जाती है.

क्या खिलाएं?

गर्मी में बच्चों को तरबूज, खीरा, दही, छाछ और नारियल पानी देना बेहतर रहता है. घर का ताजा और हल्का खाना उनके शरीर को ठंडा रखता है और उन्हें हेल्दी बनाए रखता है.

गर्मी के मौसम में सही खानपान बच्चों को बीमारियों से बचाने का सबसे आसान तरीका है. इसलिए इन चीजों से दूरी बनाकर रखें और हेल्दी विकल्प अपनाएं.

Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास | Read

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
रुचि पंत
कंटेंट एसोसिएट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avoid Giving These Foods To Kids In Summers, Garmiyon Mein Bachhon Ko Ye Cheezein Nahi Khilani Pilani Chahiye, Don't Give These Foods And Drinks To Children In Summers, Bacho Ko Garmi Heatwave Mein Kya Na Khilayein Pilayein, Summer Foods And Drinks To Avoid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com